लाइव न्यूज़ :

शौच को गए युवक की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:23 IST

Open in App

बदायूं (उप्र) दो नवंबर उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर में मंगलवार सुबह शौच के लिए गए युवक की बाजरे के खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक के पिता चरण सिंह ने बताया कि उनका पुत्र रोहतास यादव (28) अपने घर से रोज़ की तरह सुबह शौच के लिए घर से निकला था। काफी देर बाद तक जब वह वापस लौट कर नहीं आया तो उसके पिता उसको तलाशने अपने घर से निकले तो गांव के निकट कच्ची रोड पर चादर से ढका हुआ शव पड़ा था ।

उन्होंने बताया कि रोहतास के पिता ने जब चादर उठाकर देखा वह जमीन पर पड़ा हुआ था और उसके शरीर पर गोली लगने के निशान थे, जिससे उसकी मौत हो गई थी । उन्होंने बताया कि चरण सिंह की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने रोहतास का शव मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल और शव को देखने से पता चला है कि गोली मारकर हत्या की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है