चंडीगढ़, 16 फरवरी हरियाणा के रोहतक जिले में पिछले हफ्ते कुश्ती के अखाड़े में हुई गोलीबारी में घायल हुए चार साल के एक बच्चे ने मंगलवार को दम तोड़ दिया, जिससे इस हत्याकांड में मरने वालों की संख्या छह हो गई।
रोहतक स्थित स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में लड़के का इलाज चल रहा था। उसके माता-पिता, मनोज और साक्षी मलिक शुक्रवार (12 फरवरी) को कुश्ती स्थल पर गोलीबारी के दौरान मारे गए पांच लोगों में शामिल थे।
रोहतक पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "लड़के की आज मौत हो गई।"
उन्होंने कहा कि सिर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
कुश्ती कोच सुखविंदर को दिल्ली में 13 फरवरी को अपराध को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने कहा था कि हाल ही में कोच के खिलाफ कुछ शिकायतों के बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
गोलीबारी में मारे गए लोगों में सतीश नामक एक कुश्ती कोच और एक महिला खिलाड़ी भी शामिल थे।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।