लाइव न्यूज़ :

'शूटर दादी' के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का निधन, कोरोना पॉजिटिव होने के बाद अस्पताल में थीं भर्ती

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 1, 2021 08:06 IST

शुक्रवार को शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का निधन कोरोना के कारण हो गया। उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद मेरठ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था ।

Open in App
ठळक मुद्देशूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, मेरठ के मेडिकल अस्पताल कराया गया था भर्ती60 साल की उम्र में की थी शूटिंग करियर की शुरुआत, जीते कई पुरस्कार

मुंबई: उत्तर प्रदेश के बागपत की रहने वाली चंद्रो तोमर का शुक्रवार को मेरठ के मेडिकल अस्पताल में निधन हो गया है। एक रात पहले ही उन्हें आनंद हॉस्पिटल से मेरठ के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। केंद्रीय मंत्री से लेकर फिल्म अभिनेताओं और  विभिन्न क्षेत्र के दिग्गजों ने 'शूटर दादी' के निधन पर शोक जताया है। 

चंद्रो तोमर ने  60 साल की उम्र में निशानेबाजी को करियर बनाया था और कई प्रतियोगिताएं भी जीती थीं। शूटर दादी ने कई ने वरिष्ठ नागरिक श्रेणी में कई पुरस्कार जीते।  उन्हें राष्ट्रपति द्वारा  स्ट्राइक शक्ति सनमन पुरस्कार भी मिला था । उनपर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी है । 

दरअसल चंद्रो तोमर ने संयोगवश राइफल उठाई थी । उनके घर के एक सदस्य ने इस क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा जाहिर की थी । इसके बाद चंद्रो तोमर ने भी अपने गांव के एक नव-निर्मित शूटिंग रेंज में अपना नामांकन करवाया और फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा । 

टॅग्स :निशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया