लाइव न्यूज़ :

इरफान खान के बेटे बाबिल के साथ अनाम फिल्म पर काम कर रहे हैं शूजित सरकार

By भाषा | Updated: June 26, 2021 15:36 IST

Open in App

मुंबई, 26 जून फिल्मकार शूजित सरकार दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल के साथ एक फिल्म पर काम करेंगे। इस अनाम फिल्म के निर्माताओं ने यह घोषणा की।

खान का पिछले साल अप्रैल में निधन हो गया था। अभिनेता-निर्देशक सरकार के साथ उनके अच्छे संबंध थे। दोनों ने 2015 में ‘पीकू’ में साथ काम किया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण भी थे। सरकार के निर्माता सहयोगी रॉनी लाहिड़ी ने बाबिल के साथ इस फिल्म की खबर इंस्टाग्राम पर साझा की।

लाहिड़ी ने युवा अभिनेता के साथ फिल्म के सेट से तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘इरफान सर आपकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए फख्र हो रहा है। आपके जैसे उम्दा कलाकार के साथ काम किया और अब बाबिल के साथ काम का मौका मिला। अगर यह ईश्वर की देन नहीं है तो क्या है?’’ फिल्म के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आयी है। लाहिड़ी के साथ शील कुमार की राइजिंग सन फिल्म्स प्रोडक्शन भी फिल्म निर्माण से जुड़ी है।

बाबिल नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कला’ से अभिनय की पारी की शुरुआत कर रहे हैं जिसमें उनके साथ तृप्ति दिमरी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos