आगरा में जूता कारीगर की हत्या

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:31 IST2021-06-08T22:31:51+5:302021-06-08T22:31:51+5:30

Shoe artisan murdered in Agra | आगरा में जूता कारीगर की हत्या

आगरा में जूता कारीगर की हत्या

आगरा, आठ जून आगरा में मंगलवार को थाना ताजगंज अंतर्गत एकता पुलिस चौकी के पास पुष्पांजलि होम में रहने वाले एक जूता कारीगर का शव उसके घर के पीछे बोरे में बंद मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि नरेश (35) पुत्र सुरेशचंद्र गत सोमवार रात्रि 11 बजे से गायब था। आज उसका शव मकान के पीछे खाली जगह पर मिला। नरेश जूता कारीगर था। इस संबंध में थाना ताजगंज के निरीक्षक उमेशचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हमलावर ने मृतक के सिर में सरिया या किसी अन्य हथियार से वार किया था जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Shoe artisan murdered in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे