लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में प्रधानाचार्य एवं शिक्षक की कायरतापूर्ण हत्या से हैरान हूं: प्रधान

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने श्रीनगर के एक स्कूल में बृहस्पतिवार को एक महिला प्रधानाचार्य और एक शिक्षक की ‘‘कायरतापूर्ण’’ हत्या पर हैरानी जताई।

मंत्री ने ट्वीट किया, “ कट्टरपंथियों द्वारा बेगुनाह नागरिकों पर ये हमले न सिर्फ उनकी मान्यताओं के खोखलेपन को उजागर करते हैं बल्कि यह घाटी में सामान्य स्थिति को लेकर सीमा पार बैठे उनके आकाओं की निराशा भी दिखाते हैं। आतंक के गुनाहगारों से सख्ती से निपटा जाएगा।”

सरकारी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ईदगाह की प्रधानाचार्य सुपिंदर कौर और शिक्षक दीपक चंद की पूर्वाह्न करीब सवा 11 बजे आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उस समय स्कूल में कोई विद्यार्थी नहीं था।

मंत्री ने कहा, “ श्रीनगर में सरकारी बाल उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक और अन्य नागरिकों की हत्या से बेहद हैरान हूं।”

पिछले पांच दिनों में आतंकवादियों ने सात लोगों की हत्या कर दी है। सात में से चार अल्पसंख्यक समुदाय के थे। छह लोगों की हत्या श्रीनगर में की गई है जो घाटी का मुख्य शहरी केंद्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?