लाइव न्यूज़ :

जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा की सदस्यता मिलने से स्तब्ध हूं- रीता

By भाषा | Updated: August 4, 2021 22:57 IST

Open in App

प्रयागराज, चार अगस्त इलाहाबाद लोकसभा सीट से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने जितेंद्र सिंह बबलू को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल किये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बुधवार को कहा कि वह इस खबर को देखकर स्तब्ध हैं।

जोशी ने कहा, “सोशल मीडिया में यह (जितेंद्र सिंह बबलू को भाजपा सदस्य बनाए जाने) खबर देखकर मैं स्तब्ध हूं। मुझे बहुत अच्छी तरह याद है कि जुलाई, 2009 में जब लखनऊ में मेरा घर जलाया गया था, तो उस घर को जलाने वाले लोगों की अगुवाई बबलू ने की थी।”

उन्होंने कहा कि जांच में उन्हें आरोपी बनाया गया। अब उन पर आरोप भी तय हो चुका है। उन्होंने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि उन्होंने पार्टी को गफलत में रखा.. सच्चाई नहीं बताई और वह पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के दरवाजे सभी के लिए खुले रहते हैं।”

जोशी ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि अध्यक्ष जी को यह जानकारी नहीं रही होगी कि इनकी आपराधिक पृष्ठभूमि है, खासतौर पर मेरा घर जलाने में वह आरोपित हैं। इस संदर्भ में मैं प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से बात करूंगी और उनसे बबलू की सदस्यता रद्द करने की अपील करूंगी।”

उल्लेखनीय है कि बाहुबली नेता और बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व बसपा विधायक जितेंद्र सिंह बबलू ने मंगलवार को बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। जुलाई, 2009 में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाने का बबलू पर आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया