लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर केन्द्र के उच्चतम न्यायालय जाने से हैरान : कांग्रेस

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, छह मई कर्नाटक के तरल चिकित्सकीय ऑक्सीजन (एलएमओ) के कोटे को 965 मिट्रिक टन से बढ़ाकर 1200 मिट्रिक टन करने के कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ केन्द्र की ओर से उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाए जाने पर कांग्रेस ने हैरानी व्यक्त की है।

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डी के शिवाकुमार ने कहा कि इस मामले में केन्द्र के उच्चतम न्यायालय का रुख करने पर उन्हें हैरानी हुई है।

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कर्नाटक की प्रतिदिन एलएमओ की मांग 1471 मिट्रिक टन है जबकि केन्द्र की ओर से केवल 865 मिट्रिक टन ऑक्सीजन ही मिल रही है।

शिवाकुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ जब राज्य में लोग ऑक्सीजन की कमी से मर रहे हैं तो क्या मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और भारतीय जनता पार्टी के सांसद मूक दर्शक बने रहेंगे।’’

इस मामले पर हुई सुनवाई में केन्द्र की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ को बताया कि राज्य को इस समय 965 मिट्रिक टन एलएमओ की आपूर्ति की जा रही है और कर्नाटक उच्च न्यायालय के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?