लाइव न्यूज़ :

केरल में कांग्रेस को झटका, एक और नेता ने पार्टी छोड़ी

By भाषा | Updated: October 5, 2021 15:02 IST

Open in App

कलपेट्टा (केरल), पांच अक्टूबर केरल के वायनाड में कांग्रेस को एक और झटका लगा जब जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष पी वी बालचंद्रन ने मंगलवार को पार्टी छोड़ दी और आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पार्टी देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उभार को रोकने में नाकाम रही है। वायनाड से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा सदस्य हैं।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की कार्यकारी समिति के सदस्य बालचंद्रन ने पार्टी के साथ अपने 52 साल के लंबे संबंध को खत्म करते हुए कहा कि बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक दोनों समुदाय कांग्रेस से दूर जा रहे हैं और लोग उस पार्टी के साथ खड़े नहीं होंगे जिसने अपनी दिशा खो दी है।

उन्होंने कांग्रेस के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि वे लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर स्पष्ट राजनीतिक रुख अपनाने में सक्षम नहीं हैं।

यहां संवाददाता सम्मेलन में बालचंद्रन ने कहा कि पार्टी छोड़ने का उनका फैसला इस अहसास पर आधारित है कि पार्टी अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप काम नहीं कर पाएगी।

‍वायनाड में कांग्रेस से कई नेताओं ने इस्तीफा दिया है और अब इनमें बालचंद्रन का नाम भी शुमार हो गया है।

पूर्व विधायक केसी रोसाकुट्टी, केपीसीसी सचिव एम एस विश्वनाथन और डीसीसी महासचिव अनिल कुमार ने इस साल अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ दी थी।

बालचंद्रन का पार्टी छोड़ने का फैसला कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व के लिए एक झटका है, जो केपीसीसी प्रमुख के सुधाकरन और विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन के कामकाज की शैली के विरोध में केपी अनिल कुमार और पीएस प्रशांत जैसे प्रमुख नेताओं के इस्तीफे से हिला हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह