कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, राज्यसभा सदस्य राममूर्ति ने इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: October 16, 2019 18:31 IST2019-10-16T18:31:52+5:302019-10-16T18:31:52+5:30

पार्टी सूत्रों ने बताया कि राममूर्ति के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की संभावना है। हाल ही में कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्यों भुवनेश्वर कलिता और संजय सिंह ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

Shock to Congress in Karnataka, Rajya Sabha member Ramamurthy resigns, will join BJP | कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, राज्यसभा सदस्य राममूर्ति ने इस्तीफा दिया, भाजपा में होंगे शामिल

इससे राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या में वृद्धि हुयी।

Highlightsउन्होंने बताया कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।इसी साल जून में तेदेपा के चार राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए थे।

राज्यसभा में कर्नाटक से कांग्रेस सदस्य के सी राममूर्ति ने बुधवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राममूर्ति के सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की संभावना है। हाल ही में कांग्रेस के दो राज्यसभा सदस्यों भुवनेश्वर कलिता और संजय सिंह ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

इसके साथ ही सपा के राज्यसभा सदस्यों नीरज शेखर, सुरेंद्र सिंह नागर और संजय सेठ ने भी उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वे भाजपा टिकट पर फिर से सदन के लिए निर्वाचित हुए। इससे राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या में वृद्धि हुयी। इसी साल जून में तेदेपा के चार राज्यसभा सदस्य भाजपा में शामिल हो गए थे। 

Web Title: Shock to Congress in Karnataka, Rajya Sabha member Ramamurthy resigns, will join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे