मध्य प्रदेश: इंदौर में कोरोना वायरस से थाना प्रभारी की मौत, 12 दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 21, 2020 09:31 IST2020-04-21T09:28:49+5:302020-04-21T09:31:39+5:30

यशवंत पाल 6 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में 12 पुलिसकर्मियों को माधवनगर अस्पताल में रखा गया था।

SHO Yashwant Pal Dies Due to Coronavirus Ujjain Neelganga in Indore hospital | मध्य प्रदेश: इंदौर में कोरोना वायरस से थाना प्रभारी की मौत, 12 दिनों से थे अस्पताल में भर्ती

यशवंत पाल (फाइल फोटो)

Highlightsमध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। यहां कोरोना मरीजों की संख्या 897 हो गई है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 84 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। मरीजों की कुल संख्या 1485 है।

उज्जैन: मध्य प्रदेश के इंदौर में इलाज के दौरान उज्जैन के नीलगंगा थाना प्रभारी (SHO) यशवंत पाल की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। यशवंत पाल की मौत आज (21 अप्रैल) की सुबह इंदौर के प्राइवेट अस्पताल अरविंदो हॉस्पिटल में हुई है। 59 वर्षीय यशवंत पाल अंबर कॉलोनी कंटेनमेंट इलाके में ड्यूटी के दौरान कोरोना से संक्रमित हुए थे। 12 दिनों से वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। अंबर कॉलोनी में संतोष वर्मा नामक युवक की कोरोना से 27 मार्च को मौत हुई थी, जिसके बाद से कंटेंटमेंट एरिया के आसपास की व्यवस्था यशवंत पाल खुद देख रहे थे, इसी दौरान वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए। 

मीडिया से बात करते हुए इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर विनोद भंडारी ने बताया कि पिछले 12 दिनों से यशवंत पाल यहांएडमिट थे। वे जब से आए थे तभी से उनकी हालत गंभीर थी। उनकी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव ही रही। मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे उनकी मौत हो गई।

यशवंत पाल बुरहानपुर के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। यशवंत पाल की पत्नी तहसीलदार है। पाल का परिवार इंदौर के ही विजय नगर क्षेत्र में रहता है। यशवंत पाल के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पत्नी और दोनों बेटियों को भी एक होटल में अलग रखा गया था। 

कोविड-19 मरीजों से संख्या बढ़कर 1485 हुई, इंदौर सबसे ज्यादा प्रभावित

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 84 कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1485 पर पहुंच गई है। प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से चार और मरीजों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की तादाद 76 हो गई है। इसमें सबसे अधिक 52 मौतें अकेले इंदौर में हुई हैं। जबकि कोरोना से भोपाल में सात, उज्जैन में छह, देवास में पांच, खरगोन में चार, और छिंदवाड़ा तथा मंदसौर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश के कुल 52 में से 26 जिलों में अब तक कोरोना महामारी ने अपनी दस्तक दे दी है।

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। पिछले 24 घंटों में इंदौर में कोरोना के सात मरीज मिले हैं। इसके बाद यहां कुल कोरोना मरीजों संख्या 897 हो गई है। जबकि प्रादेशिक राजधानी भोपाल में कोरोना मरीजों के संख्या 254 हो गई है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 40 नए मरीज मिले हैं।

Web Title: SHO Yashwant Pal Dies Due to Coronavirus Ujjain Neelganga in Indore hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे