लाइव न्यूज़ :

अलवर में थानाधिकारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 18:37 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ए.सी.बी.) की टीम ने बुधवार को अलवर जिले में एक थानाधिकारी को परिवादी से 50 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

ब्यूरो द्वारा यहां जारी बयान के अनुसार, पुलिस थाना शेखपुर अहीर के थानाधिकारी, उपनिरीक्षक रामकिशोर को परिवादी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो के अनुसार, परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके विरूद्ध दर्ज प्रकरण में समझौता करवाने तथा एफआर लगाने की एवज में आरोपी थानाधिकारी रामकिशोर द्वारा 50 हजार रुपये रिश्वत मांग कर परेशान किया जा रहा है।

एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को आरोपी थानाधिकारी रामकिशोर को परिवादी से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो की टीमे आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो