लाइव न्यूज़ :

थानाधिकारी, दलाल एक लाख 45 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 20:05 IST

Open in App

जयपुर, 29 अक्टूबर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अजमेर और भिवाडी (अलवर) में दो अगल अलग जगहों पर कार्यवाही कर शुक्रवार को थानाधिकारी, दलाल और हेडकांस्टेबल को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो के शीर्ष अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

ब्यूरो के महानिदेशक बी एल सोनी ने बताया कि जिला भिवाडी (अलवर) के किशनगढ बास थाने में तैनात हेडकांस्टेबल सुभाष चंद को परिवादी की भाभी द्वारा दर्ज प्रकरण में ठोस एवं जल्द कार्यवाही के लिये 40 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि दल ने आरोपी हेडकांस्टेबल सुभाष चंद को परिवादी से 40 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ब्यूरो के एक अन्य दल ने अजमेर के रूपनगढ थानाधिकारी कंवरपाल सिंह व उसके दलाल रोहित शर्मा (प्राईवेट व्यक्ति) को परिवादी से एक लाख 45 हजार रूपये की कथित रिश्वत लेते रंगें हाथों गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी थानाधिकारी कंवरपाल ने परिवादी के विरूद्ध दर्ज प्रकरण में कार्यवाही नहीं करने एवं मदद करने की एवज में अपने दलाल रोहित शर्मा (प्राईवेट व्यक्ति) के माध्यम से पांच लाख रूपये की रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि दल ने आरोपी थानाधिकारी कंवरपाल और उसके दलाल रोहित शर्मा को परिवादी से एक लाख 45 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र