लाइव न्यूज़ :

ईडी के मामले में शिवशंकर को 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: November 12, 2020 19:16 IST

Open in App

कोच्चि, 12 नवंबर केरल में सोना तस्करी मामले में धनशोधन के आरोपों से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय की जांच के संबंध में एक अदालत ने निलंबित आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को बृहस्पतिवार को 26 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के लिए विशेष अदालत ने यह आदेश तब जारी किया जब ईडी की हिरासत अवधि खत्म होने के बाद शिवशंकर को पेश किया गया।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पूर्व प्रधान सचिव शिवशंकर को ईडी ने 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था । शिवशंकर केंद्रीय एजेंसी की हिरासत में थे।

एजेंसी ने बृहस्पतिवार को शिवशंकर की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया।

अदालत ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनी और याचिका को मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। ईडी का आरोप है कि राजनयिक मार्ग से सोना तस्करी मामले में शिवशंकर की भूमिका थी।

शिवशंकर के वकील ने ईडी की दलीलों का खंडन करते हुए कहा कि सोना तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के बयान के आधार पर आरोप लगाए गए हैं।

ईडी ने बुधवार को अदालत में एक हलफनामे में कहा कि सुरेश ने उसके सामने बयान में दावा किया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में शिवशंकर और उनकी टीम राजनयिक मार्ग के जरिए सोना की तस्करी से अवगत थे।

तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर पांच जुलाई को राजनयिक सामान से 15 करोड़ रुपये के सोना की जब्ती मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी, सीमा शुल्क विभाग और प्रवर्तन निदेशालय अलग-अलग जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी