लाइव न्यूज़ :

शिवेसना-भाजपा के संबंध आमिर खान-किरण राव के रिश्ते की तरह : संजय राउत

By भाषा | Updated: July 5, 2021 16:07 IST

Open in App

मुंबई, पांच जुलाई शिवसेना सांसद संजय राउत ने अभिनेता आमिर खान और किरण राव के बीच तलाक के बाद के उनके रिश्ते का हवाला देते हुए सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा के राजनीतिक रास्ते अलग हैं लेकिन इन पूर्व गठबंधन सहयोगियों के बीच दोस्ती बनी हुई है।

राउत ने कहा, ''आमिर खान और किरण राव को देखिए। (उनके) रास्ते अलग हो गए हैं लेकिन (वे) दोस्त हैं। यहां भी ऐसा ही है। (हमारे) रास्ते अलग हो गए हैं , लेकिन दोस्ती बनी हुई है। राजनीति में दोस्ती बनी रहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम (महाराष्ट्र में) सरकार बनाने जा रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''मतभेद हैं, लेकिन जैसा कि मैं लंबे समय से कह रहा हूं, हम (शिवसेना और भाजपा) भारत-पाकिस्तान नहीं हैं। बैठकें और बातचीत होती है, लेकिन अब हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। राजनीति में, हमारे रास्ते अलग हुए हैं।''

राउत ने यह प्रतिक्रिया भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर दी, जिन्होंने कहा था कि दोनों दलों के बीच दुश्मनी नहीं है।

गौरतलब है कि खान ने हाल ही में कहा था कि उन्होंने और राव ने 15 साल बाद तलाक ले लिया है। खान ने कहा था, ''हमारा रिश्ता बदल गया है लेकिन हम अब भी साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे