लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन पर शिवराज का हमला, कहा- जोड़ तोड़ की राजनीति में भरोसा नही रखता 

By भाषा | Updated: January 2, 2019 02:38 IST

मध्य प्रदेश में बहुत कम अंतर से हारने वाली भाजपा के नेता से जब यह पूछा गया कि क्या वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे तो इस पर उन्होंने विरोधाभासी बयान दिया ।

Open in App

 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को यहां कहा कि वह ‘‘जोड़ तोड़’’ की राजनीति में भरोसा नहीं रखते हैं ।

शिवराज ने आज दोपहर बाद अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां साईं बाबा के मंदिर में दर्शन किये ।

एक सवाल के जवाब में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जीत और हार लोकतंत्र का हिस्सा है ।

शिवराज ने कहा, ‘‘हाल ही में हुए चुनावों में कांग्रेस स्पष्ट बहुमत पाने में विफल रही है जबकि भाजपा को पहले से अधिक मत मिले हैं । मैं ‘जोड़ तोड़’ अथवा ‘घटिया’ राजनीति में विश्वास नहीं रखता हूं । सबसे अधिक विधायक वाली पार्टी (सबसे बड़ी पार्टी) को सरकार चलाने का अधिकार होना चाहिए ।’’ 

अगर कांग्रेस सरकार जनहित के काम करती है तो प्रमुख विपक्षी पार्टी होने के नाते भाजपा सहयोग करेगी लेकिन ऐसा नहीं होने पर पार्टी विरोध करेगी ।

मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के ऐलान बारे में पूछे जाने पर चौहान ने कहा कि केवल कर्ज माफ कर देना किसानों की मदद के लिए पर्याप्त नहीं है ।

मध्य प्रदेश में बहुत कम अंतर से हारने वाली भाजपा के नेता से जब यह पूछा गया कि क्या वह दिल्ली की राजनीति में सक्रिय होंगे तो इस पर उन्होंने विरोधाभासी बयान दिया ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पार्टी एक ईमानदार कार्यकर्ता हूं। पार्टी मुझे जो कहेगी मैं करूंगा । लेकिन मेरा व्यक्तिगत तौर पर मानना है कि मैं मध्य प्रदेश के 7.5 करोड़ जनता से जुड़ा हूं ।’’ 

यह पूछने पर सात जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के सत्र में उनका क्या रूख होगा, पूर्व मुख्यमंत्री ने हलके अंदाज में कहा, ‘‘मैं सात जनवरी को कोई ‘शिव तांडव’ नहीं करूंगा ।’’ 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया