लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह के बयान पर शिवराज सिंह का पलटवार, कहा-पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं वे और उनके नेता

By स्वाति सिंह | Updated: September 1, 2019 11:39 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार किया है दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के विवादित बयान पर बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा 'दिग्विजय सिंह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं। वे और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान ने राहुल गांधी को उद्धृत किया है और जहां तक बीजेपी-आरएसएस का सवाल है तो पूरी दुनिया, पूरा देश उनकी देशभक्ति जानता है।'

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ट नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। इसके साथ ही सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पैसा लेने का आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह ने कहा 'बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।'

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि जीडीपी गिर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की चिंता कर रहे हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि देश की जीडीपी गिर रही है। हालत ऐसे हैं कि रिजर्व बैंक से रुपये लेने पड़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को फिट इंडिया की चिंता है।'

इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि जीडीपी गिर रही है लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिट इंडिया की चिंता कर रहे हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'देश की अर्थव्यवस्था खराब हो रही है और सरकार भी कह रही है कि देश की जीडीपी गिर रही है। हालत ऐसे हैं कि रिजर्व बैंक से रुपये लेने पड़ रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को फिट इंडिया की चिंता है।

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल