लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह चौहान का दक्षिणायन, विकसित भारत यात्रा की संभालेंगे कमान

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 20, 2023 16:17 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान की नई जिम्मेदारी तय हो गई है। शिवराज सिंह चौहान अब दक्षिण की तरफ रुख करेंगे। शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने कर्नाटक आंध्र प्रदेश केरल और तमिलनाडु में भारत संकल्प यात्रा की जिम्मेदारी सौंपी है। यह सभी राज्य भाजपा के लिए 2024 के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी में शिवराज की नई जिम्मेंदारी तयउत्तर से पार्टी ने भेजा दक्षिण की ओरदक्षिण के राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिम्मा

शिवराज की नई पारी

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रुख अब दक्षिणायन होगा। एक दिन पहले पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद शिवराज सिंह चौहान की नई जिम्मेदारी पार्टी ने तय कर दी है। शिवराज सिंह चौहान को दक्षिण दक्षिणी राज्यों कर्नाटक आंध्र प्रदेश केरल और तमिलनाडु में कमल खिलाने की जिम्मेदारी मिली है। शिवराज सिंह चौहान दक्षिणी राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

दक्षिण में कमल खिलानेे का शिवराज को दायित्व

 शिवराज सिंह चौहान ने अपनी नई जिम्मेदारी पर कहा है की पार्टी ने उन्हें जो काम सौपा है उसे वह पूरा करेंगे। फिलहाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में पार्टी की तरफ से दक्षिण के राज्यों में जाने की बात कही।शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री

शिवराज सिंह चौहान की नई जिम्मेदारी तय होने के बाद अब मध्य प्रदेश से उनकी दूरी बढ़ना तय माना जा रहा है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्य प्रदेश में वह अपनी सक्रियता बनाए रखेंगे। लेकिन पार्टी से मिली नई जिम्मेदारी के बाद शिवराज का मध्य प्रदेश में सीधा हस्तक्षेप अब नहीं होगा। यानी कि मोहन मंत्रिमंडल से लेकर भाजपा के संकल्प पत्र तक में अमल को लेकर अब मोहन यादव एक तरफा फैसला ले सकेंगे।

 चुनाव नतीजे के बाद शिवराज सिंह चौहान की सक्रियता तेजी के साथ बड़ी थी शिवराज ने मध्यप्रदेश में 29 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का अभियान शुरू कर दिया था। शिवराज सिंह चौहान ने कहा था की सभी 29 लोकसभा सीटों को लेकर पार्टी को जीत दिलाने के अभियान पर वह निकले हैं। लेकिन अब पार्टी ने मध्य प्रदेश से हटाकर शिवराज को दक्षिणी राज्यों के अभियान में भेज दिया है। मतलब साफ है की 29 लोकसभा सीटों पर बीजेपी अब मोहन यादव के चेहरे और मोदी के नेतृत्व को लेकर ही आगे बढ़ेगी।

 बीजेपी के लिए है बड़ी चुनौती आंध्र प्रदेश कर्नाटक केरल तमिलनाडु के साथ तेलंगाना जैसे राज्य ऐसे हैं। जहां पर बीजेपी के लिए कांग्रेस और दूसरे स्थानीय दल चुनौती है भाजपा का यहां पर बड़ा जन आधार नहीं है।  कर्नाटक , तेलंगाना में भी बीजेपी हार का सामना कर चुकी है।

 दक्षिण में लोकसभा की 129 लोकसभा सीट आती है इनमें से 2019 में 29 सीट ही भाजपा को मिली थी। पांच राज्यों में से एक में भी भाजपा की सरकार नहीं है। और यहां पर अब शिवराज को पार्टी ने बड़ा टास्क देकर भेजने की तैयारी कर ली है। 

टॅग्स :भारतBJPशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं