लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सियासी ड्रामा: शिवराज सिंह चौहान बोले- खेल कांग्रेस ने शुरू किया है, खत्म भाजपा करेगी

By भाषा | Updated: July 27, 2019 05:37 IST

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश और यहां की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्दे चौहान ने सपा सांसद आजम खान द्वारा सांसद रामा देवी को लेकर दिये गये बयान की निंदा करते हुये कहा कि इससे लगता है कि वह कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं। विपक्षी दल भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने बुधवार को विधानसभा में पेश दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 के पक्ष में मतदान किया था।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि ‘‘उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरुआत की है इसे खत्म हम करेंगे।’’ चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि ‘‘उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरुआत की है और हम (भाजपा) इसे खत्म करेंगे। कांग्रेस सरकार बसपा और अन्य पार्टियों के समर्थन से चल रही है क्योंकि कांग्रेस ने हमसे कुछ सीटें ज्यादा पायी थीं इसलिए भाजपा ने नैतिक आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया।’’

चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस ने गंदी राजनीति करनी शुरू कर दी है और उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान मध्यप्रदेश में हुई सियासी उठापटक के दो दिन बाद आया है जहां विपक्षी दल भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने बुधवार को विधानसभा में पेश दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 के पक्ष में मतदान किया था।

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश और यहां की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। चौहान ने सपा सांसद आजम खान द्वारा सांसद रामा देवी को लेकर दिये गये बयान की निंदा करते हुये कहा कि इससे लगता है कि वह कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें महिलाओं के खिलाफ बदजुबानी पर मजा आता है। कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ भी ऐसी ही बयानबाजी की थी। चौहान ने आजम का बचाव का प्रयास करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी आलोचना की और कहा कि ‘‘समाजवादी पार्टी का अब कोई भविष्य नहीं है।’’ चौहान यहां भाजपा के सदस्यता अभियान के सिलसिले में आये थे। 

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो