लाइव न्यूज़ :

"पावरी हो रही है" मीम से जुड़े शिवराज सिंह चौहान, भू-माफिया को चेताया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 13:53 IST

Open in App

इंदौर, 10 मार्च मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी "पावरी हो रही है" मीम की जमात में शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस मीम की तर्ज पर उन्होंने लोगों के भूखंडों पर जबरन कब्जा कर उन्हें जमीन के हक से वंचित करने वाले भू-माफियाओं को सख्त शब्दों में चेताया है।

चौहान ने मंगलवार रात यहां एक कार्यक्रम में कहा, "अगर राज्य की जनता के साथ किसी भी बेईमान, बदमाश, ठग और माफिया ने अत्याचार और अन्याय करने की कोशिश की, तो मैं डंके की चोट पर कह रहा हूं कि उसे कहीं का नहीं छोड़ूंगा।"

चौहान ने मंच पर बैठे नेताओं और सरकारी अफसरों की ओर इशारा करते हुए कहा, "यह मैं हूं, यह मेरी सरकार है, यह मेरी प्रशासनिक टीम है और आप देखो कि भू-माफिया भाग रहे हैं।"

मुख्यमंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी युवती दनानीर मुबीन ने "पावरी हो रही है" वीडियो इंस्टाग्राम पर पिछले महीने डाला था। इस वीडियो में वह सड़क पर खड़ी कार के पास अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है।

"पावरी गर्ल" के नाम से मशहूर हो गई पाकिस्तानी युवती ने अपनी पोस्ट में कहा था, ‘‘यह हमारी कार है, ये हम हैं और यह हमारी पावरी (पार्टी) हो रही है।’’

दनानीर का यह वीडियो खूब लोकप्रिय हो चुका है और सोशल मीडिया में लोग इस पर तरह-तरह के मीम बना रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार रात इंदौर में एक कार्यक्रम में सूबे की सियासी बयानबाजी में मुहावरे की तरह अक्सर इस्तेमाल होने वाले वाक्य "टाइगर अभी जिंदा है" का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही कह दिया था कि टाइगर अभी जिंदा है और अब यह टाइगर भू-माफिया, चिटफंड कम्पनियों के दलालों, नशे के कारोबारियों और मांओं-बेटियों-बहनों की जिंदगी को बदतर बनाने वालों के शिकार पर निकला है।"

इन दिनों आक्रामक अंदाज में मंचों पर भाषण देते नजर आ रहे मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं भू-माफिया को पहले ही खबरदार कर चुका हूं कि या तो वे मध्यप्रदेश की धरती छोड़ दें या मैं 10 फुट गहरा गड्ढा खोदकर उन्हें जमीन में गाड़ दूंगा।"

चौहान ने तुरंत खुद ही स्पष्ट किया कि उनकी इस बात का मतलब भू-माफिया पर सख्त कार्रवाई से है।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री शहर के उन सैकड़ों लोगों को संबोधित कर रहे थे जो अपनी जमीनों पर भू-माफिया के जबरिया कब्जे से दशकों से पीड़ित थे। प्रशासन ने भू-माफिया के खिलाफ अभियान छेड़कर इन लोगों को उनकी जमीन का हक वापस दिलाने का सिलसिला शुरू किया है।

कार्यक्रम में भूखंड धारकों ने भू-माफिया निरोधक अभियान के लिए चौहान का सम्मान करते हुए उनके प्रति आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग