लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ को शिवराज की चेतावनी, कहा-सरकार को नींद से जगाने उतरुंगा सड़क पर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 16, 2019 19:27 IST

राजधानी में तीन दिन से लापता मासूम वरुण की आज पुलिस को लाश मिली. वरुण की हत्या के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला और चेतावनी दी है कि वे प्रदेश में बच्चों पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर अब सड़क पर उतरेंगे. 

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपहृत मासूम की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को चेतावनी दी है कि वे समाज के साथ अब सड़कों पर उतरेंगे और वरुण को न्याय दिलाएंगे.शिवराज ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि क्या यही वक्त का बदलाव है, कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ, यह तो तय है.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपहृत मासूम की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ को चेतावनी दी है कि वे समाज के साथ अब सड़कों पर उतरेंगे और वरुण को न्याय दिलाएंगे. शिवराज ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा है कि क्या यही वक्त का बदलाव है, कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ, यह तो तय है.

राजधानी में तीन दिन से लापता मासूम वरुण की आज पुलिस को लाश मिली. वरुण की हत्या के मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर हमला बोला और चेतावनी दी है कि वे प्रदेश में बच्चों पर बढ़ रहे अपराधों को लेकर अब सड़क पर उतरेंगे. 

चौहान ने कहा कि आज एक और बेटा शासन-प्रशासन की नाकामी की वजह से काल-कवलित हो गया. उन्होंने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि आप अपने प्रदेश के बच्चों को ही सुरक्षित नहीं रख पा रहे हैं. आए दिन एक न एक झकझोर देने वाली खबर आ रही है. क्या यही है वक्त बदलाव का ? कांग्रेस का हाथ अपराधियों के साथ है,यह तो तय है!

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल है. अपराधियों के मन में अब खौफ या डर बिलकुल नहीं है. पिछले 6 माह में बच्चों के खिलाफ अपराधों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से इजाफा हुआ है. उन्होंने कहा कि मैंने सोचा भी नहीं था कि मेरे प्रदेश की हालत इतनी बुरी हो जाएगी. 

उन्होंने कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में वरुण के परिवार के साथ खड़ा हूं. उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को नींद से जगाने हेतु समाज के साथ सड़कों पर उतरूंगा और वरुण को न्याय दिलाकर रहूंगा. 

चौहान ने कहा कि गुंडे-बदमाश अपराध करें और सरकार अपराध होता हुआ देखती रहे, फिर मुख्यमंत्री दोषियों को सजा देने की बात कहे, यह बेहद शर्मनाक और गैर जिम्मेदाराना रवैया है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था इतनी दुरुस्त होना चाहिए कि कोई ऐसा कृत्य करने का सोचे भी नहीं.

टॅग्स :कमलनाथशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह