लाइव न्यूज़ :

MP: बिना अनुमति के विधानसभा में बोले शिवराज सिंह चौहान, अध्यक्ष ने जताई आपत्ति

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 10, 2019 19:31 IST

मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को भाजपा जहां कांग्रेस को घेरने के लिए लगातार हंगामा करती रही, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस सदस्यों के निशाने पर भी आए.

Open in App

मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विधानसभा अध्यक्ष ने बिना अनुमति के बोलने पर आपत्ति जताई और कहा कि वे बैठ जाएं. वहीं कांग्रेस सदस्यों ने जब अध्यक्ष से शिकायत की तब कहीं जाकर वे नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के तय स्थान से उठे और बाजू में बैठें. दो दिन से शिवराज नेता प्रतिपक्ष के स्थान पर ही बैठ रहे थे.

मध्यप्रदेश विधानसभा में गुरुवार को भाजपा जहां कांग्रेस को घेरने के लिए लगातार हंगामा करती रही, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस सदस्यों के निशाने पर भी आए. हुआ यों की आज भी सदन की कार्यवाही शुरु होते ही सदन में पहुंचे शिवराज नेता प्रतिपक्ष के स्थान पर बैठ गए. बाद में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव शिवराज सिंह की बाजू में शिवराज के तय स्थान पर बैठे. 

बुधवार को भी यही नजारा देखने को मिला था, मगर किसी ने कुछ कहा नहीं. गुरुवार कांग्रेस सदस्यों ने जब फिर से चौहान को भार्गव के स्थान पर बैठे देखा तो विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति को इसकी शिकायत की. शिकायत के बद प्रजापति ने शिवराज सिंह चौहान को स्थान बदलने को कहा, तब कहीं जाकर गोपाल भार्गव अपने तय स्थान पर बैठे और दूसरे नंबर पर शिवराज सिंह बैठे. 

इसी तरह सदन के शुरुआत में ही पूर्व मुख्यमंत्री ने 10 प्रतिशत आरक्षण के मुद्दे को लेकर बोलना शुरु कर दिया. उन्होंने सवर्ण समाज के लिए प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया और इसे ऐतिहासिक फैसला बताया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने आपत्ति जताई और कहा कि सदन में कोई भी सदस्य बिना अनुमति के कुछ भी नहीं बोलेगा. 

इस बात को लेकर भाजपा सदस्य नाराज हुए और हंगामा भी किया. मगर शिवराज सिंह चौहान शांत हो गए थे. वहीं हंगामें होता देख विधानसभा अध्यक्ष ने सभी सदस्यों को शांत कर व्यवस्था दी कि मेरे अनुमति के बिना मेरी जानकारी के कोई सदस्य कोई भी विषय या प्रकरण न लाए. पहले विधिवत सूचना दें और फिर उसके बाद विषय को सदन में उठाएं.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया