लाइव न्यूज़ :

MP: शिवराज सिंह चौहान कहा- इंसान तो ठीक इस सरकार में कुत्तों तक के तबादले किये जा रहे हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 15, 2019 19:38 IST

शिवराज ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इंसान तो ठीक इस सरकार में कुत्तों तक के तबादले किये जा रहे हैं. शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सीता का मंदिर श्रीलंका में बनाने की बात करते हैं, कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री को कर्नाटक भेजा था, जबकि वो दिल्ली में अटक कर रह गए है. 

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार में इंसान तो ठीक कुत्तों के तबादले किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को कर्नाटक भेजा था, लेकिन वो तो दिल्ली में ही अटक कर रह गए. भाजपा सदस्यता अभियान की बैठक के बाद शिवराज सिंह मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री निवास में सुरक्षा में जो लोग लगे थे उनके तबादले किये जा रहे है. 

शिवराज ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इंसान तो ठीक इस सरकार में कुत्तों तक के तबादले किये जा रहे हैं. शिवराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सीता का मंदिर श्रीलंका में बनाने की बात करते हैं, कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री को कर्नाटक भेजा था, जबकि वो दिल्ली में अटक कर रह गए है. 

मध्यप्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने सिंधिया के स्कूल को जमीन दे दी है, जबकि वो स्कूल 13 लाख रुपए सालाना फीस वसूलता है. प्रभात झा और गोपाल भार्गव के ट्वीट पर कहा वो अपने अपने पक्ष रखने में सक्षम हैं.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कुशाभाऊ ठाकरे और राज माता की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण के बाद कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया. शिवराज यहां सदस्यता अभियान की बैठक लेने पहुंचे थे. बैठक में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी भी पहुंचे. इस दौरान शिवराज सिह ने कैलाश जोशी के पैर धोकर उनसे आर्शीवाद लिया.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानकमलनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह