लाइव न्यूज़ :

शिवराज सिंह का कांग्रेस पर वार, कहा- जिन्हें संगठन दुरस्त करना था वो सो गए, हमारा नेतृत्व मानता है कि सर्वोच्च अभी बाकी है 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2019 05:38 IST

शिवराज चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के बीच गहरा फर्क है. लोकसभा चुनाव के बाद जिन दलों को अपने संगठन को दुरुस्त करना था, वो गहरी नींद में सो गए हैं. लेकिन अपार सफलता के बावजूद भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व संतुष्ट नहीं है और हमारा नेतृत्व यह महसूस करता है कि पार्टी का सर्वोच्च अभी बाकी है.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के बीच गहरा फर्क है. लोकसभा चुनाव के बाद जिन दलों को अपने संगठन को दुरुस्त करना था, वो गहरी नींद में सो गए हैं।. बैठक को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के बीच गहरा फर्क है. 

भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के बीच गहरा फर्क है. लोकसभा चुनाव के बाद जिन दलों को अपने संगठन को दुरुस्त करना था, वो गहरी नींद में सो गए हैं, लेकिन अपार सफलता के बावजूद भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व संतुष्ट नहीं है और हमारा नेतृत्व यह महसूस करता है कि पार्टी का सर्वोच्च अभी बाकी है. सर्वोच्च का अर्थ है पार्टी का उन राज्यों तक विस्तार जहां अभी हमारी उपस्थिति कमजोर है.

यह बात प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने कही. बैठक को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और अन्य दलों के बीच गहरा फर्क है. 

लोकसभा चुनाव के बाद जिन दलों को अपने संगठन को दुरुस्त करना था, वो गहरी नींद में सो गए हैं. लेकिन अपार सफलता के बावजूद भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व संतुष्ट नहीं है और हमारा नेतृत्व यह महसूस करता है कि पार्टी का सर्वोच्च अभी बाकी है. सर्वोच्च का अर्थ है पार्टी का उन राज्यों तक विस्तार जहां अभी हमारी उपस्थिति कमजोर है. हमारा सर्वोच्च तब हासिल होगा तेलंगाना, केरल, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल सहित उन राज्यों में हमारी सरकारें बनेंगी, जहां अभी हम सत्ता में नहीं हैं. सर्वोच्च का मतलब है पूरे देश में भाजपा का ध्वज लहराना. इसके लिए संगठन का विस्तार जरूरी है.

चौहान ने कहा कि मेरी इच्छा है कि सदस्यता अभियान में भोपाल में पूरे देश का रिकॉर्ड दे और यह तभी संभव है जब आप लोग व्यवस्थित तैयारी के साथ अभियान को चलाएं. चौहान ने उपस्थित पार्टीजनों को भोपाल में सदस्यता का नया रिकॉर्ड बनाने का संकल्प भी दिलाया.

हर क्षेत्र, हर बूथ पर करेंगे काम

चौहान ने कहा कि संगठन के विस्तार का आधार सदस्यता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारी सरकार का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास है, उसी तरह पार्टी का मूलमंत्र सर्वव्यापी भाजपा, सर्वस्पर्शी भाजपा है. सर्वस्पर्शी का मतलब है कि हम किसी वर्ग को नहीं छोड़ेंगे, सभी को भाजपा से जोड़ेंगे. चौहान ने कहा कि भाजपा सबकी पार्टी है. हम अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक आदि हर वर्ग के लोगों से मिलेंगे और अपनी बात रखकर उन्हें पार्टी से जोड़ेंगे. सर्वव्यापी का अर्थ है कि हम किसी क्षेत्र को नहीं छोड़ेंगे. सदस्यता अभियान में हर क्षेत्र को कवर करेंगे, हर बूथ पर काम करेंगे.

टॅग्स :शिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल