'अंग्रेज चले गए मगर कांग्रेस ने अंग्रेजी हमारे सिर पर डाल दिया', सिंगरौली में कांग्रेस पर हमलावर हुए शिवराज, राजनाथ सिंह ने भी घेरा

By अनिल शर्मा | Published: January 22, 2023 03:45 PM2023-01-22T15:45:54+5:302023-01-22T16:18:12+5:30

 मुख्यमंत्री शिवराज ने सिंगरौली में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गरीब किसान का बेटा-बेटी क्या अंग्रेजी जानता है? ये षडयंत्र था कि अगर हिंदी में (उच्च शिक्षा) हो गई तो गरीब के बच्चें भी आगे बढ़ जाएंगे।

Shivraj singh chauhan and Rajnath Singh attacked Congress rahul gandhi in mp Singrauli | 'अंग्रेज चले गए मगर कांग्रेस ने अंग्रेजी हमारे सिर पर डाल दिया', सिंगरौली में कांग्रेस पर हमलावर हुए शिवराज, राजनाथ सिंह ने भी घेरा

'अंग्रेज चले गए मगर कांग्रेस ने अंग्रेजी हमारे सिर पर डाल दिया', सिंगरौली में कांग्रेस पर हमलावर हुए शिवराज, राजनाथ सिंह ने भी घेरा

Highlightsशिवराज सिंह चौहान ने एमपी के सिंगरौली में हिंदी में उच्च शिक्षा की वकालत की।शिवराज ने कहा कि अंग्रेजी कोई योग्यता का प्रमाण नहीं है, योग्यता किसी भी भाषा में हो सकती है।राजनाथ सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि देश में नफरत है कहकर भारत को बदनाम किया जा रहा है।

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सिंगरौली में 'हितग्राही महासम्मेलन' को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि अंग्रेज तो चले गए मगर कांग्रेस ने अंग्रेजी हमारे सिर पर डाल दिया। उच्च शिक्षा अंग्रेजी में होगी। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब किसान का बेटा-बेटी क्या अंग्रेजी जानता है? ये षडयंत्र था कि अगर हिंदी में (उच्च शिक्षा) हो गई तो गरीब के बच्चें भी आगे बढ़ जाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने हिंदी में उच्च शिक्षा की वकालत करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश ने तय किया कि राज्य में उच्च शिक्षा की पढ़ाई हिंदी में होगी। बकौल शिवराज, अंग्रेजी लाद दो ताकि बड़े लोगों के बच्चें बड़े पदों पर हों। अंग्रेजी कोई योग्यता का प्रमाण नहीं है, योग्यता किसी भी भाषा में हो सकती है।

'हितग्राही महासम्मेलन' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने और राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में मुख्यमंत्री आवास भू-अधिकार योजना के तहत गरीब परिवारों को 'भूमि पट्टे' बांटे। साथ ही सिंगरौली वासियों को 408 करोड़ के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

राजनाथ सिंह भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी से पूछता हूं जो देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि देश में नफरत है, देश में नफरत को कौन जन्म दे रहा है? देश में नफरत है कहकर भारत को बदनाम किया जा रहा है। आपको क्या हो गया है राहुल जी ?

राजनाथ ने कहा, पहले हम युद्धक विमानों, मिसाइलों, युद्धपोतों और बमों सहित अन्य देशों से रक्षा क्षेत्र के लिए सब कुछ आयात करते थे, लेकिन अब हमने भारत में ही सब कुछ बनाने और निर्यात करके अन्य देशों को वापस करने का फैसला किया है। राजनाथ ने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए आगे कहा कि आज 27,000 से अधिक परिवारों को CM ने भूमि आंवटित किया है। अगर मुख्यमंत्री गरीबों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध नहीं होते तो ये काम नहीं होता। उन्होंने कहा, नेताओं ने प्रलोभन देकर जनता का समर्थन हासिल किया है। मगर BJP जो कहती है, उसे करती है।

Web Title: Shivraj singh chauhan and Rajnath Singh attacked Congress rahul gandhi in mp Singrauli

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे