लाइव न्यूज़ :

'झूठे दावे कर रही शिवराज सरकार', पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा-उपार्जन केन्द्रों पर परेशान हो रहा किसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2020 19:42 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह आप समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के भले बड़े-बड़े दावे करें, खूब आंकड़े जारी करे, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है. आज किसान को अपनी उपज बेचने के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रो पर कही बारदान की कमी है, कही तुलाई की व्यवस्था नहीं है, कई परिवहन नहीं होने से काम बंद पड़ा है, किसानों को एसएमएस भेजकर बुलाया लिया जाता है.

Open in App
ठळक मुद्देकमलनाथ ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर कहा कि शिवराज सरकार खरीदी के झूठे दावे कर रही हैकमलनाथ ने कहा कि चार-चार दिन भीषण गर्मी में किसान अपनी उपज बेचने के लिए भूखा प्यासा कई किलोमीटर लंबी लाइन में लगा हुआ है

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी को लेकर कहा कि शिवराज सरकार खरीदी के झूठे दावे कर रही है. किसान परेशान हो रहा है. आगर मालवा जिले में किसान की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि अपनी फसल बेचने के लिए किसान पे्रम सिंह चार दिन घूमता रहा और अव्यवस्थाओं के चलते उसकी मौत हो गई.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह आप समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के भले बड़े-बड़े दावे करें, खूब आंकड़े जारी करे, लेकिन सच्चाई इसके विपरीत है. आज किसान को अपनी उपज बेचने के लिए काफी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रो पर कही बारदान की कमी है, कही तुलाई की व्यवस्था नहीं है, कई परिवहन नहीं होने से काम बंद पड़ा है, किसानों को एसएमएस भेजकर बुलाया लिया जाता है.  कमलनाथ ने कहा कि चार-चार दिन भीषण गर्मी में किसान अपनी उपज बेचने के लिए भूखा प्यासा कई किलोमीटर लंबी लाइन में लगा हुआ है, उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है.

आगर-मालवा में मलवासा के एक किसान प्रेम सिंह की इसी परेशानियों व अव्यवस्थाओं से दुखद मौत हो गई. इस किसान को 19 मई को उसकी उपज को लेकर झलारा उपार्जन केन्द्र पर बुलाया गया था. चार दिन इंतजार के बाद उसके उपार्जन केन्द्र को परिवर्तित कर उसे तनोड़िया बुलाया गया. 25 मई को 6 दिन बाद जब उसका नंबर आया, तभी अपनी फसल बेचने को लेकर भीषण गर्मी में निरंतर भटक रहे. उन्होंने कहा कि तनाव झेल रहे किसान प्रेम सिंह की दु:खद मृत्यु हो गई.

खरीदी की अव्यवस्थाओं से हुए तनाव से इस किसान की जान चली गई. इसकी जिम्मेदार सरकार व उसकी नीतिया है. ऐसे ही कई किसान निरंतर परेशानियो का सामना कर रहे है, अपनी उपज बेचने के लिए निरंतर भटक रहे है, तनाव झेल रहे है. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ झूठे दावे में लगी हुई है, जमीनी धरातल पर स्थिति विपरीत है. सरकार मृत किसान के परिवार की हरसंभव मदद करे व इस किसान की मौत के जिम्मेदारों पर कड़ी से कड़ी काईवाई की जाए.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह