लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में शिवराज की जेपी नड्डा से मुलाकात, अब नई भूमिका का इंतजार

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 19, 2023 14:53 IST

मध्य प्रदेश में चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह चौहान आज पहली बार दिल्ली पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर दिल्ली गए थे। जहां शिवराज की नड्डा से लंबी चर्चा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिवराज की मुलाकातचुनाव नतीजों के बाद की मुलाकात के कई मायने शिवराज के दिल्ली दौरे के बाद नई भूमिका का इंतजार

शिवराज की जेपी नड्डा से मुलाकात

मध्य प्रदेश में सत्ता में हुए बदलाव के बाद शिवराज की भूमिका को लेकर लगाए जा रहे कयास अभी थमे नहीं है। शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बुलावे पर पहुंचे थे। पार्टी अध्यक्ष नड्डा से शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात हुई।

 शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया पर उन तस्वीरों को साझा भी किया। जिसमें शिवराज सिंह चौहान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिनंदन करते हुए नजर आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी अध्यक्ष का शाल उड़ाकर  सम्मान भी किया। उसके बाद पार्टी अध्यक्ष नड्डा से शिवराज की लंबी चर्चा भी हुई।

 लेकिन शिवराज की नई भूमिका अब क्या होगी इसके संकेत शिवराज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दिए है। शिवराज ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हुई उनकी बैठक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा की राष्ट्र उत्थान लोक कल्याण और जन सेवा के विषय में चर्चा हुई है। सेवा ही संकल्प है। इसी अध्याय के लिए भाजपा के हम कार्यकर्ता समर्पित है।

 शिवराज की इस पोस्ट के मायने निकाले जा रहे हैं कि पार्टी के लिए उनका समर्पण समर्पण भाव कार्यकर्ता के रूप में जारी रहेगा। लेकिन पार्टी में उनकी नई भूमिका क्या होगी, अभी यह साफ नहीं है। लेकिन शिवराज पार्टी से मिलने वाली नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। यह साफ संकेत मिल रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने शिवराज को बताया जनसेवक

 वहीं दूसरा सोशल मीडिया पर चर्चा में आए पोस्ट पर नजर डालें तो शिवराज सिंह चौहान की सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि "आप सच्चे जन सेवक हैं" मतलब साफ है कि भले ही मध्य प्रदेश में सत्ता में चेहरों का बदलाव हो गया हो। लेकिन शिवराज सिंह चौहान को अभी पार्टी टाटा बाय-बाय करने की स्थिति में नहीं है। शिवराज सिंह चौहान की नई भूमिका जल्द सामने आएगी। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।  यह तय है कि पार्टी में  शिवराज सिंह चौहान आने वाले दिनों में किसी नई भूमिका में जरूर नजर आएंगे। 

टॅग्स :भारतजेपी नड्डाशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है