लाइव न्यूज़ :

शिवराज का भड़का गुस्सा, कहा- हुक्का लाउंज है नाबालिगों से बलात्कार का कारण, पोर्न फिल्मों पर लगवाऊंगा प्रतिबंध

By राजेंद्र पाराशर | Updated: June 19, 2019 20:21 IST

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित किए जा रहे हुक्का लाउंज नाबालिगों के बलात्कार का प्रमुख कारण हैं. उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को वे राजधानी में बेटी बचाओ आंदोलन के तहत एक बड़ा आंदोलन करेंगे.

Open in App

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में संचालित किए जा रहे हुक्का लाउंज नाबालिगों के बलात्कार का प्रमुख कारण हैं. उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को वे राजधानी में बेटी बचाओ आंदोलन के तहत एक बड़ा आंदोलन करेंगे.

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बात आज राजधानी भोपाल में बेटी बचाओ मातृ शक्ति बैठक को संबोधित करते हुए कही. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों, बेटी के साथ बेटों को भी अच्छी शिक्षा दो. बहना, बेटी देर से लौटती है, तो पूछती हो, बेटों से भी तो पूछो. संकल्प लीजिए कि हम हर गलत बात के खिलाफ खड़े होंगे.

उन्होंने कहा कि लड़के नशा कर ऐसी घटना को अंजाम देते हैं. इस समय प्रदेश में सफेद पाउडर वाला नशा चल रहा है. स्मार्ट फोन पर अश्लील सामग्री देखकर भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.

शिवराज ने अश्लील वेबसाइट, पोर्न फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में संचालित किए जा रहे हुक्का लाउंज नाबालिगों के बलात्कार का प्रमुख कारण हैं उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि मासूमों के साथ रेप के आरोपियों को फांसी की मांग के लिए सभी सुप्रीम कोर्ट को पोस्टकार्ड भेजें. शिवराज ने फांसी की सजा पा चुके आरोपियों को सजा दिए जाने की भी मांग की है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं