लाइव न्यूज़ :

शिवपाल सिंह यादव भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में शामिल होंगे: ओम प्रकाश राजभर

By भाषा | Updated: December 20, 2020 00:31 IST

Open in App

बलिया (उप्र),19 दिसंबर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्‍यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शनिवार को कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव उनके गठबंधन (भागीदारी संकल्‍प मोर्चा) में शामिल होंगे।

राजभर ने कहा ,‘‘दो दिन पूर्व शिवपाल सिंह यादव और कल आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह से मेरी मुलाकात हुई है।’’

उन्होंने कहा कि यादव से उनकी मुलाकात सकारात्‍मक रही और जल्‍द ही यादव ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्‍यक्ष असदुद्दीन ओवैसीओवैसी से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘इसके बाद शिवपाल यादव के भागीदारी संकल्‍प मोर्चा में शामिल होने की घोषणा की जाएगी।’’

राजभर ने कहा कि आप ने उन्‍हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया है और ‘‘हमने आप को मोर्चा में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया है।’’

उन्होंने कहा कि आप नेता संजय सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से प्रस्ताव पर बातचीत करेंगे।

उल्‍लेखनीय है कि राजभर ने भागीदारी संकल्‍प मोर्चा का गठन किया है जिसमें छोटे दलों को गोलबंद करने की कोशिश में वह सक्रिय हो गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल