लाइव न्यूज़ :

शिवपाल सिंह ने बताया लोकसभा चुनाव क्यों हारी सपा, एक राष्ट्र, एक चुनाव का किया समर्थन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2019 08:59 IST

शिवपाल सिंह यादव बुधवार (20 जून) को मैनपुरी सूबे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेनहती और ईमानदार बताया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवपाल सिंह यादव पहले ही किसी भी राजनीतिक दल में विलय नहीं होने का संकेत दे चुके हैं।मैनुपुरी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे शिवपाल ने कहा कि नेताजी का पूरा आशीर्वाद उनकी और उनकी पार्टी के ऊपर है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव समाजवादी पार्टी पर तंज कसने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। मैनपुरी में शिवपाल ने लोकसभा चुनाव में सपा के हारने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि सपा अपने कर्मों से यह चुनाव हारी है। शिवपाल ने कहा, 'अगर सपा के सभी कर्म ठीक होते तो वह चुनाव नहीं हारती'

हिंदुस्तान न्यूज वेबसाइट के मुताबिक शिवपाल सिंह यादव बुधवार (20 जून) को मैनपुरी सूबे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेनहती और ईमानदार बताया। इसके अलावा शिवपाल ने मुलायम सिंह की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नेताजी का पूरा आशीर्वाद उनकी और उनकी पार्टी के ऊपर है।

योगी आदित्यनाथ की तारीफ

योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेहनती और ईमानदार हैं लेकिन उनके अधिकारी और कर्मचारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। सरकार के मंत्री भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

एक राष्ट्र, एक चुनाव का किया समर्थन

वहीं, उन्होंन एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन किया और कहा कि वे देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने के पक्षधर हैं। उन्होंने कहा कि इससे देश का बड़ा फायदा होगा लेकिन अन्य चुनाव अलग-अलग होने चाहिए। इससे पहले  शिवपाल सिंह यादव ने कहा था कि समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ अब उनका चैप्टर बंद हो गया है। यानि वह सपा में वापस नहीं जाएंगे।

शिवपाल पहले ही किसी भी राजनीतिक दल में विलय नहीं होने का संकेत दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि हमने तय किया है कि 2022 का विधानसभा चुनाव जोरदार तरीके से लड़ेंगे। शिवपाल ने कहा कि हम और हमारी पार्टी विधानसभा उपचुनाव के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव पर ध्यान दे रहे हैं।

टॅग्स :शिवपाल यादवसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया