लाइव न्यूज़ :

Shivdeep Wamanrao Lande: 28 फरवरी को करेंगे खुलासा?, पुलिस सेवा को बाय-बाय कह चुके शिवदीप वामनराव लांडे कल क्या करेंगे!

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2025 17:40 IST

Shivdeep Wamanrao Lande: पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे की पहचान एक तेज तर्रार और अपराधियों पर नकेल कसने वाले अधिकारी की रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलोग प्यार से रियल सिंघम कहते हैं। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

पटनाः भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) से इस्तीफा दे चुके शिवदीप वामनराव लांडे अब अपनी नई रण्नीति का खुलासा करने वाले हैं। उन्होंने 28 फरवरी को एक प्रेस वार्ता कर अपनी आगे की योजनाओं की जानकारी देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वह अपने अपने सोशल मीडिया से लाइव आकर जनता से जुड़ेंगे। अपने इस प्रेस वार्ता में शिवदीप लांडे किस बात का खुलासा करेंगे इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप वामनराव लांडे की पहचान एक तेज तर्रार और अपराधियों पर नकेल कसने वाले अधिकारी की रही है।

इन्हें लोग प्यार से रियल सिंघम कहते हैं। लांडे जब पूर्णिया के आईजी थे तब उन्होंने कई बड़े अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया था। बिहार की जनता में में उनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है। यही वजह है कि उनके राजनीति में आने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

सूत्रों की मानें तो वो प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने 19 सितंबर 2024 को दिया था और अपने फेसबुक पेज पर एक भावुक पोस्ट के जरिए इसकी सूचना दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वे बिहार में ही रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि बनी रहेगी।

इस्तीफे के बाद, उन्होंने यह भी साफ किया था कि वे राजनीति में नहीं जा रहे हैं और किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। इसके बाद वो समय-समय पर सोशल मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से संदेश देते रहते हैं।

टॅग्स :IPSपटनाबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित