लाइव न्यूज़ :

शिवमोगा विस्फोट: सरकार ने राजस्व आयुक्त से जांच कराने के आदेश दिए, कांग्रेस ने बहिर्गमन किया

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक फरवरी कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा कि राज्य में किसी भी तरह की अवैध खनन गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और राजस्व आयुक्त शिवमोगा के निकट विस्फोट मामले की जांच करेंगे। इस विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, विपक्ष ने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग करते हुए सदन से बहिर्गमन किया।

गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने सदन में जैसे ही जांच को लेकर घोषणा की और यह बताया कि पुलिस भी मामले में जाच कर रही है, तभी विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग से जांच कराने की मांग की ताकि 'सच्चाई सामने आ सके।''

हालांकि जब उनकी मांग स्वीकार नहीं की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार का रवैया यह संदेह पैदा कर रहा है कि वह इस मामले में किसी को बचा रही है। सिद्धरमैया इसके बाद अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ सदन से बहिर्गमन कर गए।

शिवमोगा जिले में 21 जनवरी को एक पत्थर तोड़ने वाली इकाई में जिलेटिन भरे ट्रक में विस्फोट की वजह से छह लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना तथा जांच के संबंध में सरकार की ओर से जवाब देते हुए बोम्मई ने यह स्वीकार किया कि राज्य में क्रमिक तरीके से कई सरकारों के कार्यकाल के दौरान अवैध खनन जारी है। उन्होंने कहा कि भूस्वामी, खदान जमीन स्वामी और विस्फोटक आपूर्तिकर्ताओं तथा कुछ अधिकारियों के बीच सांठगांठ है और इसकी वजह से यह गतिविधियां होती हैं। उन्होंने इसे खत्म करने और नियम तोडऩे वालों पर जुर्माना बढ़ाने और जेल की सजा तथा ‘खनिज सुरक्षा बल’ को प्रभावी करने जैसे कदमों की चर्चा की।

शिवमोगा की घटना पर उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने इन स्थलों पर अवैध खनन के बारे में जानते हुए भी मालिकों को पत्थर तोड़ने का लाइसेंस दिया। उन्हें जानकारी थी कि इन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू