लाइव न्यूज़ :

शिवमोगा विस्फोट: कांग्रेस की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच की मांग

By भाषा | Updated: January 23, 2021 19:28 IST

Open in App

बेंगलुरु, 23 जनवरी कर्नाटक में विपक्षी कांग्रेस ने शिवमोगा के पास स्थित एक पत्थर खदान में हुए विस्फोट की उस घटना की उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश द्वारा जांच कराने की शनिवार को मांग की जिसमें कई व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

कांग्रेस ने यह भी मांग की कि राज्य में सभी अवैध उत्खनन या खनन तत्काल रोका जाए।

विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘मारे गए व्यक्तियों के परिवार को विवेकपूर्ण तरीके से मुआवजा दिया जाना चाहिए। केवल पांच लाख रुपये की घोषणा नहीं की जानी चाहिए, नौकरी भी दी जानी चाहिए।’’

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा कि इस विस्फोट की कर्नाटक उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से जांच करायी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में सभी अवैध उत्खनन या खनन पर तुरंत रोक लगानी होगी।’’

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की थी और घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए थे।

शिवमोगा शहर के बाहरी इलाके में बृहस्पतिवार रात एक पत्थर खदान में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी।

बताया जाता है कि विस्फोट जिलेटिन की छड़ों से हुआ।

सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार, विस्फोटक सामग्री आंध्र प्रदेश से बिना किसी अनुमति के लाई गई थी, जो एक अपराध है और उसे सुरक्षित रूप से संग्रहीत नहीं करना एक दूसरा अपराध है। अधिकारियों की ओर से कोई जवाबदेही या जिम्मेदारी नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं एमएलसी अयानुर मंजुनाथ ने कहा है कि शिवमोगा में कई अवैध खनन और उत्खनन गतिविधियां चल रही हैं जो कि मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का गृह जिला है।

उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की पूरी विफलता दर्शाता है।

इससे पहले, येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में अवैध उत्खनन या खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी और इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू