लाइव न्यूज़ :

शिवकुमार की कर्नाटक सरकार को चुनौती : चुनाव कराएं और लोगों को निर्णय करने दें

By भाषा | Updated: July 25, 2021 20:27 IST

Open in App

बेंगलुरू, 25 जुलाई कर्नाटक में भाजपा सरकार पर बाढ़ की स्थिति से निपटने और पिछले कुछ वर्षों से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने में विफल रहने के आरोप लगाते हुए राज्य कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार ने रविवार को सत्तारूढ़ दल को चुनौती दी कि वह चुनाव करा कर फिर से जनादेश हासिल करे।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘भाजपा के पास राज्य में शासन करने का सम्मान या क्षमता नहीं है, वे नहीं जानते हैं कि लोगों की सेवा कैसे करनी है...जब समस्या है, लोग मर रहे हैं और उनकी संपत्ति नष्ट हो रही है, ऐसे में यह सरकार पूरी तरह विफल रही है। नया प्रशासन देने के लिए चुनाव करा लेते हैं।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों के सामने जाते हैं और उन्हें निर्णय करने देते हैं।’’

केपीसीसी के अध्यक्ष सरकार पर हमला कर रहे थे और पिछले दो वर्षों से बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने में विफलता पर सवाल उठा रहे थे।

मुआवजा देने में राज्य की उपेक्षा करने के लिए केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री क्यों नहीं आते (राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए), क्या वे (केंद्र) कम से कम राज्य को धन देंगे? ये सांसद (भाजपा के 25 सांसद) जाकर क्यों नहीं पूछते, इन सांसदों को क्या हो गया है?’’

कर्नाटक में लगातार चौथे वर्ष भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति बन गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे