लाइव न्यूज़ :

शिवकुमार ने कर्नाटक सरकार को तीन महीने में 80 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की चुनौती दी

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:00 IST

Open in App

बेंगलुरु, चार जुलाई कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने रविवार को राज्य सरकार को सितंबर के अंत तक दोनों खुराकों के साथ प्रदेश की 80 प्रतिशत वयस्क आबादी का टीकाकरण करने की "चुनौती" दी। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लोगों को कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाया जा सकता है।

शिवकुमार ने कहा, "विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि तीसरी लहर अक्टूबर तक आ जाएगी। हालांकि, अगर हम सितंबर के अंत तक कम से कम 80 प्रतिशत वयस्क आबादी को पूरी तरह से टीका लगा देते हैं, तो हो सकता है तीसरी लहर नहीं आए। अगर आती भी है, तो यह बहुत ही हल्की होगी। इसलिए मैं कर्नाटक सरकार से पूछ रहा हूं कि क्या वे इस चुनौती के लिए तैयार हैं?"

टीकाकरण के महत्त्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अब तक पात्र आबादी के केवल सात प्रतिशत लोगों को ही दोनों खुराक दी है।

शिवकुमार के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया है, "सरकार को इस बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए कि उसने कितनी खुराक दी है। जो मायने रखता है, वह है दोहरी खुराक। केवल एक खुराक से बहुत कम सुरक्षा होती है। दोनों खुराक से बहुत अधिक सुरक्षा होती है। मुंबई, लंदन, न्यूयॉर्क में इसको लेकर अध्ययन हुए हैं, जिनमें सभी कह रहे हैं कि दोनों खुराक हमें बचाएंगे।"

यह देखते हुए कि विशेषज्ञों के अनुसार तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं और इसे बड़ी चिंता का विषय बताते हुए, केपीसीसी प्रमुख ने कहा, "हम तीसरी लहर नहीं चाहते हैं। हम तीसरी लहर को दूर कर सकते हैं। हम बस इतना कर सकते हैं कि तीसरी लहर शुरू होने से पहले 80 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण कर दिया जाए।"

उन्होंने कहा, "कर्नाटक के लोगों की ओर से, मैं सरकार से दोनों खुराक के साथ तीन महीने में 80 प्रतिशत टीकाकरण करने का अनुरोध करता हूं। मुझे उम्मीद है कि वे मेरी चुनौती स्वीकार करेंगे।" शिवकुमार इस संबंध में राज्यपाल को एक ज्ञापन भी देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह