लाइव न्यूज़ :

शिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे प्रेरित करती है : बाबासाहब पुरंदरे

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:43 IST

Open in App

पुणे, 14 अगस्त प्रख्यात इतिहासविद् और लेखक बाबा साहब पुरंदरे ने शनिवार को कहा कि मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे प्रेरित करती है। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध करने के लिए जाना जाता है।

बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे उर्फ बाबा साहब को शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जिसमें गुजरे जमाने की गायिका आशा भोसले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे, भाजपा नेता आशीष शेलार एवं अन्य ने शिरकत की। पुरंदरे की उम्र 29 जुलाई को 100 साल हो गई।

पद्म विभूषण से सम्मानित पुरंदरे छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध एवं कार्यों के लिए मशहूर हैं और कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई स्मृतियां साझा कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा नहीं करता बल्कि वह मेरी जिंदगी के अभिन्न अंग हैं। खाते, सोते हर वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। अपने साहस के कारण महाराज युवा लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और राष्ट्र निर्माण की उनकी भावना मुझे प्रेरित करती है।’’

राज ठाकरे ने पुरंदरे के छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कहानी कहने और उनके बारे में इतिहास लिखने की अद्भुत शैली को याद किया।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर पुणे आई भोसले ने कहा कि वह पिछले 58 वर्षों से बाबा साहब को जानती हैं।

पुरंदरे ने ऐतिहासिक नाटक ‘‘जनता राजा’’ (1985) को लिखा एवं इसका निर्देशन किया जिसमें 200 से अधिक कलाकारों ने काम किया और इसका पांच भाषाओं में अनुवाद किया गया। उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहाथियों के झुंड के टकराई राजधानी एक्सप्रेस, पटरी से उतरे कई डब्बे; 8 हाथियों की मौत

विश्वअमेरिकी सेना ने सीरिया में किए हवाई हमले, ISIS के दर्जनों ठिकानों को बनाया निशाना

भारतMP News: भोपाल में आज मेट्रो का शुभारंभ, जानें क्या है रूट और कितना होगा टिकट प्राइस

कारोबारPetrol Diesel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक अपडेट हो गए पेट्रोल और डीजल के दाम, बस एक क्लिक से करें चेक

भारतप्रदूषित हवा का मसला केवल दिल्ली का नहीं है...!

भारत अधिक खबरें

भारतपरमाणु ऊर्जा का उत्पादन बढ़ाने के साथ जवाबदेही भी जरूरी

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए