लाइव न्यूज़ :

शिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे प्रेरित करती है : बाबासाहब पुरंदरे

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:22 IST

Open in App

पुणे, 14 अगस्त प्रख्यात इतिहासविद् और लेखक बाबा साहब पुरंदरे ने शनिवार को कहा कि मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की राष्ट्र निर्माण की भावना मुझे प्रेरित करती है। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध करने के लिए जाना जाता है।

बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे उर्फ बाबा साहब को शनिवार को यहां एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया जिसमें गुजरे जमाने की गायिका आशा भोसले, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे, भाजपा नेता आशीष शेलार एवं अन्य ने शिरकत की। पुरंदरे की उम्र 29 जुलाई को 100 साल हो गई।

पद्म विभूषण से सम्मानित पुरंदरे छत्रपति शिवाजी महाराज पर शोध एवं कार्यों के लिए मशहूर हैं और कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई स्मृतियां साझा कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा नहीं करता बल्कि वह मेरी जिंदगी के अभिन्न अंग हैं। खाते, सोते हर वक्त छत्रपति शिवाजी महाराज मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं। अपने साहस के कारण महाराज युवा लोगों के दिलों में बसे हुए हैं और राष्ट्र निर्माण की उनकी भावना मुझे प्रेरित करती है।’’

राज ठाकरे ने पुरंदरे के छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कहानी कहने और उनके बारे में इतिहास लिखने की अद्भुत शैली को याद किया।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर पुणे आई भोसले ने कहा कि वह पिछले 58 वर्षों से बाबा साहब को जानती हैं।

पुरंदरे ने ऐतिहासिक नाटक ‘‘जाणता राजा’’ (1985) को लिखा एवं इसका निर्देशन किया जिसमें 200 से अधिक कलाकारों ने काम किया और इसका पांच भाषाओं में अनुवाद किया गया। उन्हें 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार और 2019 में पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी