लाइव न्यूज़ :

आगरा में 100 फुट से अधिक गहरे बोरवेल से शिवा को सुरक्षित बाहर निकाला गया

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:32 IST

Open in App

आगरा, 14 जून आगरा के धरियाई गांव में सोमवार सुबह 100 फुट से अधिक गहरे बोरवेल में गिरे चार साल के बच्चे शिवा को नौ घंटे से अधिक समय तक चले बचाव अभियान के दौरान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

राज्य आपदा मोचन बल के डिप्टी कमांडेंट आनंद ने कहा ‘‘बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उसकी हालत ठीक है।’’

घटना आगरा (ग्रामीण) के फतेहाबाद के निबोहरा थाना अंतर्गत धरियाई गांव में हुई। बच्चा सुबह करीब सात बजे अपने ही खेत में पिता द्वारा खुदवाए गए बोरवेल में गिर गया। बोरवेल खुला था। उसके साथ खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। वहां ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।

आनंद ने बताया कि वहां पहुंचे सेना और एनडीआरएफ के संयुक्त दल ने बचाव अभियान शुरू किया जिसके तहत बोरवेल के समानांतर कुछ दूरी पर एक गड्ढा खोदा गया और उससे बोरवेल तक एक सुरंग बनाई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बीच पाइप के जरिये बच्चे को लगातार ऑक्सीजन दी गई और उसके माता -पिता को लगातार उससे बात करते रहने को कहा गया ताकि बच्चा घबराए नहीं। उसे कुछ खाद्य सामग्री जैसे बिस्कुट आदि दिए गए।’’

आनंद ने बताया कि करीब नौ घंटे तक चले अभियान के बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

इस संबंध में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बच्चा जिस बोरवेल में गिरा, उसे उसके पिता छोटेलाल ने खुदवाया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सुबह हमने बोरवेल में जब एक रस्सी गिराई तो बच्चे ने उसे पकड़ लिया और उसकी आवाज भी आई।’’

बोरवेल से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर गांव में खुशी का माहौल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र