लाइव न्यूज़ :

शिव जयंती: छत्रपति शिवाजी के नाम पर बने संग्रहालय को मरम्मत की जरूरत

By भाषा | Updated: February 19, 2021 21:06 IST

Open in App

औरंगाबाद, 19 फरवरी औरंगाबाद में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर स्थापित और निकाय द्वारा संचालित संग्रहालय में काम करने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत की स्थिति जर्जर हो चली है और इसे मरम्मत की अत्यंत आवश्यकता है । इस संग्रहालय में 3,500 से ज्यादा पुरानी चीजें रखी हुई हैं।

श्रीमंत छत्रपति शिवाजी महाराज पुरान वस्तु संग्रहालय के निदेशक प्रकाश पुरवर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दीमक की वजह से लकड़ी के सामान खराब हो रहे है और छत से कई स्थानों से पानी टपकता है तथा लंबे समय से आग संबंधित बचाव की जांच भी नहीं हुई है। उन्होंने बताया, ‘‘यहां करीब 3,500 से ज्यादा पुराने सामान हैं, दुर्लभ सिक्के हैं और संबंधित काल के तोप भी हैं। हाथीदांत की कलाकृतियां, मराठा काल के हथियार और योद्धा इब्राहिम गर्दी की पेटिंग भी इस संग्रहालय में है।’’

पुरवर ने कहा कि संग्रहालय का उद्घाटन 1999 में हुआ था और यहां अग्नि से बचाव की जांच की जरूरत भी है। वहीं इमारत की जर्जर स्थिति और पानी टपकने की वजह से यहां रखे सामानों को नुकसान पहुंच रहा है।

इस बारे में औरंगाबाद नगर आयुक्त आस्तिक कुमार पांडे से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि नगर इकाई जल्द ही शुरुआती मरम्मत कार्य आरंभ करेगी । इसके लिए 20 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित