लाइव न्यूज़ :

जैतापुर परमाणु संयंत्र का शिवसेना द्वारा विरोध राजनीति से प्रेरित : भाजपा

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:24 IST

Open in App

मुंबई, 17 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के रत्नागिरी जिले के जैतापुर में प्रस्तावित परमाणु संयंत्र का शिवसेना का विरोध राजनीति से प्रेरित है क्योंकि इस परियोजना के शुरू होने के बाद महाराष्ट्र का राजस्व 21,000 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा।

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बृहस्पतिवार को संसद को बताया था कि केंद्र ने 1650 मेगावाट के छह परमाणु रिएक्टर स्थापित करने के लिए परियोजना स्थल के लिए ‘‘सैद्धांतिक रूप से मंजूरी’’ दी थी।

पाटिल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि जैतापुर परमाणु ऊर्जा संयंत्र का शिवसेना का विरोध राजनीति से प्रेरित है। मुझे वहां कोई नीतिगत रुख नहीं दिखता। वास्तव में, परियोजना शुरू होने के बाद महाराष्ट्र का वार्षिक राजस्व 21,000 करोड़ रुपये बढ़ जाएगा।’’

उन्होंने कहा , ‘‘मेरी जानकारी के अनुसार, यह तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजना है, और एक बार यह चालू हो जाने के बाद, 50,000 नौकरियां पैदा होंगी।’’ भाजपा नेता ने पूछा कि राजनीतिक दल इसका विरोध क्यों कर रहे हैं और स्थानीय लोगों को नौकरी के अवसर से वंचित क्यों कर रहे हैं ।’’

महाराष्ट्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने शुक्रवार को कहा कि परमाणु संयंत्र स्थापित करने के लिए स्थानीय लोगों की सहमति जरूरी है।

चव्हाण ने एक बयान में कहा कि स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि इस परियोजना से पर्यावरण के साथ-साथ आम और काजू के बागानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

चव्हाण ने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ एमवीए गठबंधन का हिस्सा कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

पिछले दो वर्षों में चक्रवात के बाद राहत की कमी के कारण किसानों को हुए संकट के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उद्धव ठाकरे सरकार की आलोचना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे