लाइव न्यूज़ :

शिवसेना की गोवा इकाई की उपाध्यक्ष राखी नाइक ने इस्तीफा दिया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:23 IST

Open in App

पणजी, 15 अक्टूबर शिवसेना की गोवा इकाई की उपाध्यक्ष राखी प्रभुदेसाई नाइक ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

नाइक पिछले चार साल से शिवसेना से जुड़ी थीं और वह पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता भी थीं। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं शिवसेना के साथ अपने चार साल लंबे संबंध को समाप्त करती हूं। मैंने पार्टी के उपाध्यक्ष पद और प्राथमिक सदस्यता से अपना औपचारिक इस्तीफा भेज दिया है। दशहरा के शुभ दिन पर लिया गया सबसे अहम फैसला है।”

संपर्क करने पर नाइक ने कहा कि उन्होंने यह समझने के बाद इस्तीफा दिया है कि शिवसेना गोवा को लेकर गंभीर नहीं है और राज्य के हित में काम नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा, “केंद्रीय नेता केवल जुबानी जमा खर्च करने के लिए यहां आते हैं। नाइक ने कहा कि उन्होंने भविष्य को लेकर अभी फैसला नहीं किया है।

नाइक ने कहा, “कोई भी निर्णय लेने से पहले मुझे अपने शुभचिंतकों और समर्थकों से बात करनी होगी, क्योंकि यह गोवा के लिए एक अहम समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?