लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के कार्यकर्ता औरंगाबाद में कोविड-19 के बारे में जागरूकता पैदा करेंगे

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:20 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), दो अप्रैल शिवसेना की औरंगाबाद इकाई जिले में कोरोना वायरस से प्रभावित गांवों और शहरी क्षेत्रों का शनिवार से पांच सप्ताह तक दौरा करेगी और लोगों में महामारी व उसके दिशा-निर्देशों साथ-साथ टीकाकरण को लेकर जागरूकता पैदा करेगी।

शिवसेना के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एवं पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष अंबादास दानवे ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दौरा तीन अप्रैल से शुरू होगा और नौ मई तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य गांवों और शहरी क्षेत्रों में लोगों में जागरूकता पैदा करना है।’’

उन्होंने कहा कि इस दौरे के तहत शिवसेना के कार्यकर्ता जिले के उन 54 गांवों में लोगों को जागरूक करेंगे जहां कोविड-19 मरीजों की संख्या दोहरे अंकों में पाई गई है। इसके अलावा कोविड देखभाल केन्द्रों का भी दौरा किया जायेगा।

दानवे ने कहा कि औरंगाबाद छावनी बोर्ड के आठ वार्ड और औरंगाबाद शहर के प्रत्येक वार्ड को इस कार्यक्रम के तहत कवर किया जाएगा।

शिवसेना के नेता ने कहा, ‘‘हम कोविड-19 दिशानिर्देशों के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करेंगे और उन्हें टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव