लाइव न्यूज़ :

शिवसेना कार्यकर्ता ने गुस्से में आकर किया ट्वीट : मुंबई महापौर ने विवाद पर कहा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:35 IST

Open in App

मुंबई, तीन जून मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर विवाद पैदा करने वाले उनके टि्वटर हैंडल से किया गया ट्वीट शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने ‘‘गुस्से में आकर’’ पोस्ट किया था।

हालांकि भाजपा ने पेडनेकर को इस ट्वीट के लिए माफी मांगने को कहा है।

शिवसेना नेता पेडनेकर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब वह बुधवार को यहां बांद्रा-कुर्ला परिसर में एक कार्यक्रम में भाग ले रही थी तो उनका मोबाइल फोन पार्टी के एक कार्यकर्ता के पास था जिसने ट्वीट कर दिया।

महापौर ने कहा कि जब उन्होंने वापस फोन लिया तो तुरंत ट्वीट डिलीट कर दिया।

दरअसल, बुधवार को उस समय विवाद पैदा हो गया था जब एक टि्वटर उपयोगकर्ता ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कोविड-19 रोधी टीके की आपूर्ति के वैश्विक अनुबंध की स्थिति के बारे में महापौर से सवाल पूछा।

टि्वटर उपयोगकर्ता ने पूछा कि ‘‘कॉन्ट्रैक्ट किन्हें दिया गया?’’, तो इस पर पेडनेकर ने जवाब दिया, ‘‘तुम्हारे बाप को।’’

पेडनेकर ने बाद में आपत्तिजनक ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तब तक वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना कार्यकर्ता ने ‘‘गुस्से में आकर’’ ट्वीट कर दिया लेकिन उन्होंने अपना फोन वापस मिलने के फौरन बाद इसे डिलीट कर दिया और कार्यकर्ता को ऐसी हरकत करने के खिलाफ आगाह भी किया।

पेडनेकर ने कहा, ‘‘मैंने इससे सीख ली है कि मोबाइल फोन किसी को भी नहीं देना चाहिए चाहे वह आपके बहुत करीबी क्यों न हो।’’

इस ट्वीट के वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने महापौर की आलोचना की।

भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बृहस्पतिवार को इस ट्वीट को लेकर पेडनेकर को माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा, '' मैं बृह्नमुंबई महानगरपालिका, शिवसेना और मुंबई की महापौर से यह स्पष्ट करने का आग्रह करता हूं कि क्या यह वास्तव में महापौर की प्रतिक्रिया थी।''

पूर्व सांसद ने कहा कि महापौर को इस संबंध में माफी मांगनी चाहिए। साउथ मुंबई के लोअर परेल की तीन बार की पार्षद 2019 में शहर की 77वीं महापौर निर्वाचित हुईं। वह शिवसेना की प्रवक्ताओं में से भी एक हैं। महामारी के बीच नागरिकों ने इस बात के लिए महापौर की तारीफ की है कि वह बिना अपनी जान की परवाह किए अस्पतालों और देखभाल केंद्रों का दौरा करती रहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए