लाइव न्यूज़ :

पालघर नगर परिषद में शिवसेना के उत्तम घरत ने भाजपा के कैलाश म्हात्रे को हराया और बीजेपी ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत पर किया कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2025 20:54 IST

डहाणू नगर परिषद में, शिवसेना के राजू मच्छी ने शीर्ष पद हासिल किया जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भरत राजपूत को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने पालघर और डहाणू की नगर परिषदों में अध्यक्ष पद जीत लिए हैं।भाजपा ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हासिल किए हैं।जव्हार नगर परिषद में भाजपा की पूजा उदावंत अध्यक्ष चुनी गईं।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने नगर परिषदों और नगर पंचायतों में जीत का दावा किया। इस महीने दो चरणों में हुए चुनावों के परिणाम रविवार को घोषित किए जा रहे है। स्थानीय निकाय चुनाव अधिकारियों के अनुसार, शिवसेना ने पालघर और डहाणू की नगर परिषदों में अध्यक्ष पद जीत लिए हैं।

जबकि भाजपा ने जव्हार नगर परिषद और वाडा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हासिल किए हैं। पालघर नगर परिषद में शिवसेना उम्मीदवार उत्तम घरत अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने भाजपा के कैलाश म्हात्रे को हराया। डहाणू नगर परिषद में, शिवसेना के राजू मच्छी ने शीर्ष पद हासिल किया जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के भरत राजपूत को करारी हार का सामना करना पड़ा।

जव्हार नगर परिषद में भाजपा की पूजा उदावंत अध्यक्ष चुनी गईं। उन्होंने विपक्षी राकांपा (शरदचंद्र पवार) के रश्मिन रियाज मनियार को हराया। वाडा नगर पंचायत में भाजपा की रीमा गांधे ने शिवसेना की हेमंगी पाटिल को हराकर अध्यक्ष पद जीत लिया।

अधिकारियों ने बताया कि भाजपा ने लातूर जिले की पांच में से चार स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद जीत लिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने उदगीर, अहमदपुर, निलंगा और रेनापुर स्थानीय निकायों में अध्यक्ष पद हासिल किए, जबकि उसके ‘महायुति’ सहयोगी राकांपा ने औसा की सीट जीती।

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसशिव सेनाएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव