लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे का निशाना, राम मंदिर को ‘जुमला’ बोलने पर 280 से 2 पर आ जाएगी बीजेपी

By भाषा | Updated: November 1, 2018 22:04 IST

रायगढ़ जिले के महाड में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने यह बयान दिया।

Open in App

शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को राम मंदिर निर्माण को एक ‘जुमला’ बताने के लिए ललकारते हुए गुरुवार को कहा कि ऐसा कहने पर वह (भाजपा) लोकसभा में 280 सीटों से दो सीटों पर आ जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में जो ईंटे इकट्ठी की गईं थी, वह हकीकत में राम मंदिर के लिए नहीं बल्कि सत्ता हासिल करने की बनायी गयी सीढ़ी के लिए थीं।

रायगढ़ जिले में  शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कही ये बात

रायगढ़ जिले के महाड में शिवसेना कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बयान दिया। शिवसेना और भाजपा महाराष्ट्र और केंद्र सरकार में सहयोगी हैं, लेकिन कई मुद्दों पर दोनों में तनातनी चलती रहती है।शिवसेना अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राम मंदिर के लिए जो ईंटे जमा की गईं वह वास्तविकता में भाजपा के सत्ता में आने की एक सीढ़ी थी। एक बार कह दें राम मंदिर (का निर्माण) एक जुमला था और आप 280 से दो सीटों (लोकसभा में) पर आ जाएंगे।’’ 

ठाकरे की चिंता-देश की जनता का क्या होगा?

सत्तारूढ़ पार्टी के पास लोकसभा में अभी 272 सीटें की प्रभावी संख्या है। राम मंदिर को लेकर अन्य कई पार्टियां भी भाजपा पर निशाना साध चुकी हैं। ठाकरे ने कहा कि 2019 के चुनाव निकट आ रहे हैं। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि राजनीतिक दलों का क्या होगा, बल्कि इस बात की चिंता है कि जनता और देश का क्या होगा? 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाराम मंदिरअयोध्याभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं