लाइव न्यूज़ :

जिसने 25 साल पुराने मित्र को छोड़ दिया वह अजित पवार का साथ क्या देगा: शिवसेना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 11:50 IST

सामना में कहा गया, ‘‘जिन लोगों ने शिवसेना के साथ 25 साल पुरानी मित्रता का सम्मान नहीं किया वह एक दिन अजीत पवार को भी बाहर का रास्ता दिखा देंगे।’’ संपादकीय में लिखा गया, ‘‘जो लोग यह समझते हैं कि सत्ता सर्वोपरी है, यह उनके सफर का अंतिम पड़ाव है। राज्य की जनता को (इसे देखने के लिए) बस कुछ समय इंतजार करना होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देवेंद्र फडणवीस ने चोर की भांति मुख्यमंत्री पद की शपथ ली: सामनासामना में कहा गया कि जो अपनी 25 साल पुरानी मित्रता का सम्मान नहीं किया वह राकांपा नेता अजित पवार को भी एक ना एक दिन छोड़ देंगे

शिवसेना ने सोमवार को भाजपा पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने उद्धव ठाकरे नीत दल के साथ अपनी 25 साल पुरानी मित्रता का सम्मान नहीं किया वह राकांपा नेता अजित पवार को भी एक ना एक दिन छोड़ देंगे। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर भी निशाना साधा गया है।

सामना में कहा गया है कि बगावत करने वाले नेता असफल रहे हैं और यह बात अगले कुछ दिन में साबित हो जाएगी। इसमें कटाक्ष किया गया है कि देवेंद्र फडणवीस ने चोर की भांति मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पार्टी ने कहा, ‘‘अजित पवार पार्टी कार्यालय से चोरी करके लाए गए हस्ताक्षर किए हुए पत्र राज्यपाल को दिखाते हैं और राज्यपाल उन कागजों पर विश्वास करते हुए फडणवीस और अजित पवार को शपथ दिला देते हैं। ये हेरा-फेरी की पराकाष्ठा है। निर्लज्जता जैसे शब्द का प्रयोग करके हमें इस संस्था का अपमान नहीं करना है।’’ 

इसमें कहा गया कि ‘अजित पवार को जेल में चक्की पीसने के लिए भेजेंगे’, ऐसा कहनेवाले भक्तगण ‘फडणवीस, अजित पवार आगे बढ़ो’ की नारेबाजी कर रहे हैं। महाराष्ट्र में तेजी से हुए घटनाक्रम में शनिवार सुबह आठ बजे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यहां राजभवन में फडणवीस और पवार को क्रमश: मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई। विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने साथ मिलकर लड़ा था लेकिन मुख्यमंत्री पद को साझा करने के मुद्दे पर दोनों दलों का लगभग ढाई दशक पुराना संबंध टूट गया था। संपादकीय में आरोप लगाया गया कि भाजपा ने राकांपा नेता को ललचाया और फिर दोनों ने मिलकर पूरे राज्य को धोखा दिया।

सामना में कहा गया, ‘‘जिन लोगों ने शिवसेना के साथ 25 साल पुरानी मित्रता का सम्मान नहीं किया वह एक दिन अजीत पवार को भी बाहर का रास्ता दिखा देंगे।’’ संपादकीय में लिखा गया, ‘‘जो लोग यह समझते हैं कि सत्ता सर्वोपरी है, यह उनके सफर का अंतिम पड़ाव है। राज्य की जनता को (इसे देखने के लिए) बस कुछ समय इंतजार करना होगा।’’

इसमें कहा गया कि वास्तव में महाराष्ट्र में फिलहाल जो राजनीतिक अस्थिरता है, वो भारतीय जनता पार्टी के कारण, उनकी व्यावसायिक वृत्ति के कारण और फंसाने की कला के कारण है। पहले उन्होंने शिवसेना जैसा मित्र खो दिया और अब वे शातिर चोर की तरह रात के अंधेरे में अपराध कर रहे हैं। शिवसेना ने कहा कि अब भाजपा को बहुमत मिलना मतलब भैंसे से दूध दुहने जैसा है। भाषा मानसी रंजन रंजन

टॅग्स :शिव सेनामहाराष्ट्रसंजय राउतमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी