लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: December 19, 2021 17:40 IST

Open in App

मुंबई, 19 दिसंबर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ शिवसेना के सदस्यों ने रविवार को पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर बेंगलुरु स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कथित अपमान करने का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया और उनके पुतले को पीटा ।

शिवेसना कार्यकर्ताओं ने पार्टी विधायक सदा सरवंकर और मनीष कायंदे के नेतृत्व में मुंबई के शिवाजी पार्क स्थित मराठा योद्धा की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। कायंदे ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बोम्मई से माफी मांगने के लिए कहना चाहिए।

शिवसैनिकों ने कथित घटना के विरोध में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के पुतले की पिटाई की और उनके खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों को रोके जाने पर शिवसैनिकों और पुलिस के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हुई।

सवांददाताओं से बातचीत में सारवंकर ने दावा किया कि भाजपा महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर वोट हासिल करना चाहती है लेकिन कर्नाटक में मराठा योद्धा का अपमान करती है।

शिवसैनिकों ने शनिवार को भी दक्षिण मुंबई स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय के सामने बोम्मई के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कथित अपमान करने की खबर के बाद बेलगावी में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानी संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था जिससे इस सीमावर्ती शहर में तनाव फैल गया था।

बोम्मई ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे महान हस्तियों का सम्मान करें और अफवाहों पर गौर न करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल