लाइव न्यूज़ :

संजय राउत ने कहा- बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ने नहीं की

By भाषा | Updated: May 6, 2019 07:57 IST

सामना के एक संपादकीय में बुधवार को कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय सुरक्षा को उत्पन्न ‘‘खतरे’’ पर विचार करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की तर्ज पर भारत में बुर्के और अन्य नकाबों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

Open in App

शिवसेना नेता संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' के एक संपादकीय में बुर्के पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि यह मांग शिवसेना या इसके प्रमुख उद्धव ठाकरे ने नहीं की। शिवसेना के मराठी दैनिक 'सामना' के रविवारीय संस्करण के अपने साप्ताहिक स्तंभ में राउत ने कहा, "बुर्के पर प्रतिबंध की मांग शिवसेना या उद्धव ठाकरे ने नहीं की। सामना ने सिर्फ श्रीलंका में हुए घटनाक्रमों का विश्लेषण प्रकाशित किया है।" राउत सामना के कार्यकारी संपादक हैं।सामना के एक संपादकीय में बुधवार को कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय सुरक्षा को उत्पन्न ‘‘खतरे’’ पर विचार करते हुए श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना की तर्ज पर भारत में बुर्के और अन्य नकाबों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।श्रीलंका ने ईस्टर के दिन हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर बुर्के पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। संपादकीय पर विवाद और कई तबकों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया के चलते शिवसेना की वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद नीलम गोरहे ने बुधवार को कहा था कि यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है।उन्होंने बयान में कहा, "यह व्यक्तिगत विचार हो सकता है... यह शिवसेना का आधिकारिक रुख नहीं है।" इससे पहले शुक्रवार को सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने मुम्ब्रा में ‘सामना’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। 

टॅग्स :शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतभाजपा में ‘लॉटरी’ बार-बार नहीं खुलती

भारतराजनीति में विचारों का अचार डालने की कला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह