लाइव न्यूज़ :

शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तालमेल से काम करेंगी, नेताओं के बीच पूरा सहयोग रहेगा, नए मंत्रियों ने कहा

By भाषा | Updated: December 30, 2019 20:33 IST

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब एक महीने बाद उद्धव ठाकरे ने 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को शामिल कर अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता अनिल परब ने कहा कि वह शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बताए मार्ग का अनुसरण करेंगे।वर्षा गायकवाड़ ने उम्मीद जताई कि विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने में पूर्व की कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री रहने के उनके अनुभव को देखा जाएगा।

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार में सोमवार को शपथ लेने वाले नए मंत्रियों ने आपसी तालमेल और गठबंधन धर्म के हिसाब से काम करने की बात कही।

शिवसेना के एक मंत्री ने कहा कि विभागों का बंटवारा सोमवार को ही किया जा सकता है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब एक महीने बाद उद्धव ठाकरे ने 26 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को शामिल कर अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया।

शपथ लेने के बाद कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता अमित देशमुख ने कहा कि शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस तालमेल से काम करेंगी। देशमुख ने माना कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी हुई। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सभी तीनों दल मिलकर काम करेंगे। यह सच है कि हमें सरकार गठन करने, कैबिनेट विस्तार में समय लगा। तीनों दलों और उनके नेताओं के बीच पूरा सहयोग रहेगा।’’

पहली बार कैबिनेट मंत्री बने शिवसेना नेता अनिल परब ने कहा कि वह शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के बताए मार्ग का अनुसरण करेंगे। कांग्रेस की एक अन्य मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने उम्मीद जताई कि विभाग की जिम्मेदारी सौंपे जाने में पूर्व की कांग्रेस-राकांपा सरकार में मंत्री रहने के उनके अनुभव को देखा जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं एआईसीसी में रह चुकी हूं। मुझे उम्मीद है कि (विभागों के बंटवारे में) पूर्व की सरकार के अनुभव पर ध्यान दिया जाएगा।’’ पहली बार मंत्री बन रहे राकांपा नेता जितेंद्र अव्हाद ने कहा कि वह अब लोगों के लिए ठीक से काम कर पाएंगे। नवनियुक्त 36 मंत्रियों में से 14 राकांपा के, 12 शिवसेना के और 10 कांग्रेस के हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे के साथ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के दो-दो सदस्यों ने 28 नवंबर को शपथ ली थी। 

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनाकांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरे सरकारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी