लाइव न्यूज़ :

शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मानहानि को लेकर भाजपा नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: December 8, 2021 17:34 IST

Open in App

मुंबई, आठ दिसंबर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं आशीष शेलार और अतुल भटकलकर तथा एक गायक को कानूनी नोटिस भेजा है।

चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि इन नेताओं तथा गायक ने विनायक दामोदर सावरकर को लेकर उनकी टिप्पणियों के बारे में ''झूठ फैलाया'' ताकि उन्हें और उनकी पार्टी को बदनाम किया जा सके।

शिवसेना सांसद ने भाजपा विधायकों और गायक भरत बलवल्ली से माफी की मांग भी की। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर वह उनके खिलाफ आपराधिक तथा दीवानी मानहानि की कार्यवाही शुरू करेगी।

चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा कि शेलार ने दो दिसंबर को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि उन्होंने सावरकर का अपमान किया था।

शिवसेना सांसद ने कहा कि उन्होंने सावरकर के खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं की और शेलार के ''झूठे आरोपों'' से उनकी प्रतिष्ठा का नुकसान हुआ है।

चतुर्वेदी ने कहा, “मुझे बदनाम करने, मेरी और मेरी पार्टी शिवसेना की छवि धूमिल करने के मकसद से जानबूझकर झूठ फैलाने के लिए मैंने अपने वकीलों के माध्यम से आशीष शेलार, अतुल भटकलकर और भरत बलवल्ली को मानहानि के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। उन्हें बदनाम करने की इस बेशर्मी भरी कोशिश के लिए बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए।''

भाजपा विधायक अतुल भटकलकर ने घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह चतुर्वेदी जैसे लोगों के 10 और कानूनी नोटिस का सामना करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि वह सावरकर का सम्मान करते हैं।

भटकलकर ने कहा, “उन्होंने मेरी पार्टी के सहयोगियों और मुझे कानूनी नोटिस भेजा है क्योंकि हमने उनकी आलोचना की थी। हम अपने कानूनी प्रतिनिधित्व के साथ उनके नोटिस का जवाब देंगे। हम 10 और कानूनी नोटिसों का सामना करने के लिए तैयार हैं क्योंकि हम दिवंगत सावरकर का सम्मान करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल